बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, गांव में एक दुकान पर चाय पीते आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस माह दूसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में राहत शिविरों का दौरा किया। राहुल गांधी मंगलवार को वायनाड के निर्वाचन क्षेत्र के कांजीरंगड गांव में एक चाय की दुकान पर लोगों का हाल जानने के लिए पहुंचे जहां वो चाय पीते नजर आए। राहुल के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।
Kerala: Congress MP from Wayanad Rahul Gandhi at a tea stall in Kanjirangad village of the constituency, earlier today. Senior party leader KC Venugopal was also present. pic.twitter.com/U9PUfLgcG1
— ANI (@ANI) August 27, 2019विज्ञापन
इस क्षेत्र में वर्षा एवं भूस्खलन के कारण बड़े स्तर पर तबाही हुई है। चार दिनों के दौरे पर यहां आए गांधी ने चुनगाम और वलाड के शिविरों में लोगों को राहत सामग्री वितरित की और उनकी परेशानियों को सुना। कुछ लोगों ने कहा कि उनके मकान नष्ट हो गए और जमीन पानी में डूब गई जबकि कुछ अन्य लोगों ने शिकायत की कि राज्य सरकार द्वारा भेजी गई 10 हजार रुपये की प्रारंभिक राहत राशि उन तक नहीं पहुंची है। उन्होंने केंद्र पर पक्षपात का आरोप लगाया।
#WATCH Wayanad MP Rahul Gandhi in his constituency on #KeralaFloods2019: It's been a tragedy. Ppl of Wayanad have reacted with a great spirit. Main issue here is compensation. Ppl have lost their farms&homes. Centre has a bias, where they are not in power, they don't really care. pic.twitter.com/wCuSAJqzdr
— ANI (@ANI) August 27, 2019
गांधी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह राज्य सरकार से फिर अनुरोध करेंगे कि प्रभावित परिवारों तक सभी आवश्यक सहायता पहुंचाई जाए। इसी दौरान एक महिला ने रोते हुए बताया कि राहत शिविर से वापस जाने पर उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है। लोगों ने उन्हें यह भी बताया कि शिविर से जाने के बाद उनके बच्चों के लिए स्कूल जाना मुश्किल है क्योंकि आपदा के कारण उन्होंने अन्य सामान के साथ साथ बच्चों की किताबें, बस्ते भी गंवा दिए हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल लोगों की बातों का अनुवाद कर गांधी को सुना रहे थे। जींस और सफेद टीशर्ट पहने गांधी का लोगों नारे लगाकर स्वागत किया। कन्नूर हवाई अड्डे पर पहुंचे गांधी बुधवार को मनाथवाडी, सुल्थान बाथेरी और कालपेट्टा में लोगों से मिलेंगे और राहत शिविरों में जाएंगे।