फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury writes to Lok Sabha Speaker calling Smriti Irani to issue an unconditional

Adhir Ranjan:'राष्ट्रपति के अपमान के लिए बिना शर्त माफी मांगें स्मृति ईरानी' अधीर रंजन का स्पीकर को पत्र

Sun, 31 Jul 2022 01:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 31 Jul 2022 01:15 PM IST
सार

स्पीकर को लिखे पत्र में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैं यह भी बताना चाहूंगा कि जिस तरह से स्मृति ईरानी सदन में माननीय राष्ट्रपति महोदया का नाम ले रही थीं, वह उचित नहीं था। वह माननीय राष्ट्रपति या मैडम या श्रीमती जैसे आदरसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए बगैर बार-बार 'द्रौपदी मुर्मू' चिल्ला रही थीं।

विज्ञापन
Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury writes to Lok Sabha Speaker calling Smriti Irani to issue an unconditional
अधीर रंजन और स्मृति ईरानी(फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रपति के नाम को गलत तरीके से लेने का मुद्दा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।  लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक बार फिर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर स्मृति ईरानी से बिना शर्त के माफी जारी करने का आह्वान किया है। उन्होंने स्मृति ईरानी पर राष्ट्रपति के लिए श्रीमती जैसे आदरसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए बगैर बार-बार 'द्रौपदी मुर्मू' चिल्लाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरा पत्र
अधीर रंजन ने अपने इस बार के पत्र में लिखा है कि  मैं दोहराना चाहता हूं कि जुबान फिसल जाने के कारण ही हमारी माननीय राष्ट्रपति महोदया का नाम अनावश्यक और अनुचित विवाद में घसीटा गया। यह अनजाने में हुई गलती इसलिए हुई क्योंकि मैं हिंदी में बहुत अच्छा नहीं हूं। मैंने अपनी गलती पर खेद व्यक्त किया है और माननीय राष्ट्रपति जी से क्षमा मांगी है। लेकिन मैं यह भी बताना चाहता हूं कि जिस तरह से श्रीमती स्मृति ईरानी सदन में माननीय राष्ट्रपति महोदया का नाम ले रही थीं, वह उचित नहीं था। वह माननीय राष्ट्रपति या मैडम या श्रीमती जैसे आदरसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए बगैर बार-बार 'द्रौपदी मुर्मू' चिल्ला रही थीं। यह माननीय राष्ट्रपति के पद के स्तर को कम करने जैसा है। इसलिए, मैं मांग करता हूं कि श्रीमती स्मृति ईरानी से बिना शर्त के माफी  जारी करने का आह्वान करता हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed