फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MLA Shivashankarappa's Remark Sparks Row

Karnataka: 'वह केवल खाना बनाना जानती हैं', दावणगेरे से BJP उम्मीदवार पर कांग्रेस नेता की विवादित टिप्पणी

Sat, 30 Mar 2024 08:27 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 30 Mar 2024 08:27 AM IST
सार

दावणगेरे दक्षिण से पांच बार विधायक रहे शिवशंकरप्पा कांग्रेस पार्टी के सबसे पुराने नेता हैं। पार्टी की बैठक में उन्होंने गायत्री सिद्धेश्वर की योग्यता पर सवाल खड़ा किया।

विज्ञापन
Congress MLA Shivashankarappa's Remark Sparks Row
दावणगेरे से भाजपा उम्मीदवार पर कांग्रेस नेता की विवादित टिप्पणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक शमानूर शिवशंकरप्पा मुश्किलों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में कर्नाटक की दावणगेरे से भाजपा उम्मीदवार गायत्री सिद्धेश्वर पर एक विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि गायत्री केवल रसोई में खाना पकाना जानती हैं।

विज्ञापन


इस बार कांग्रेस नेता की बहू पार्टी की पसंद
92 साल और दावणगेरे दक्षिण से पांच बार विधायक रहे शिवशंकरप्पा कांग्रेस पार्टी के सबसे पुराने नेता हैं। उनकी बहू प्रभा मल्लिकार्जुन आगामी चुनावों के लिए इस सीट के लिए कांग्रेस की पसंद हैं। पार्टी की बैठक में शिवशंकरप्पा ने सिद्धेश्वर की योग्यता पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा उम्मीदवार के पास सार्वजनिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता नहीं है। 
विज्ञापन


शिवशंकरप्पा की विवादित टिप्पणी
शिवशंकरप्पा ने कहा, 'जैसा कि आप सभी जानते हैं, वह चुनाव जीतने के बाद मोदी को कमल देना चाहती थीं। सबसे पहले, उन्हें दावणगेरे की समस्याओं को समझने दें। हमने क्षेत्र में विकास कार्य किए हैं। यह एक बात है अगर आप जानते हैं कि कैसे बात करनी है, लेकिन वे केवल रसोई में खाना बनाना जानती हैं। विपक्षी दल के पास सार्वजनिक रूप से बात करने की ताकत नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवार का पलटवार
गायत्री सिद्धेश्वर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर पलटवार किया। उन्होंने विभिन्न व्यवसायों में महिलाओं द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिवशंकरप्पा ने इस तरह से कहा कि हमें सिर्फ खाना बनाना चाहिए और रसोई में रहना चाहिए। आज महिलाएं किस पेशे में नहीं हैं? हम आसमान में भी उड़ रहे हैं। बूढ़े आदमी को नहीं पता कि महिलाओं ने कितनी प्रगति की है। वह उस प्यार को नहीं जानते, जिसके साथ सभी महिलाएं घर पर पुरुषों, बच्चों और बड़ों के लिए खाना बनाती हैं।

चुनाव आयोग में शिकायत
वहीं, भाजपा प्रवक्ता मालविका अविनाश ने कहा कि भाजपा ने शिवशंकरप्पा की टिप्पणी की निंदा की है और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed