फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress meeting on Sonia Gandhi residence over rally against Modi Government on economic slowdown

कांग्रेस के बड़े नेताओं संग सोनिया की बैठक, आर्थिक मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी

Sat, 16 Nov 2019 03:42 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 16 Nov 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
Congress meeting on Sonia Gandhi residence over rally against Modi Government on economic slowdown
फाइल फोटो - फोटो : ANI

कांग्रेस ने शनिवार को घोषणा की कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उसका देशव्यापी अभियान 30 नवंबर को यहां रामलीला मैदान में एक महारैली के साथ समाप्त होगा। इस ‘भारत बचाओ रैली’ में जिला और राज्य स्तरीय आंदोलन चला रहे सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।

विज्ञापन


पार्टी ने देश के विभिन्न हिस्सों में 5 से 15 नवंबर तक प्रदर्शनों का आयोजन किया था। इन प्रदर्शनों के जरिये पार्टी ने उन मुद्दों को उठाने की योजना बनाई थी, जिन पर भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार विफल साबित हुई है। खासतौर पर आर्थिक मंदी, किसानों का उत्पीड़न, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी आदि इस आंदोलन के मुख्य मुद्दे रहे हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा, आज हमने तय किया है कि जिला और राज्य स्तर पर चल रहे आंदोलन 25 नवंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा, हमने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 30 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल समापन रैली के आयोजन का भी निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में इस रैली का नाम भारत बचाओ रैली तय किया गया है, क्योंकि जनता को बेहद त्रस्त होना पड़ा है। कांग्रेस की बैठक में शनिवार को सभी महासचिव, उसके अग्रणी संगठनों के मुखिया, पार्टी के विभिन्न विभागों के प्रमुख, प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी संसदीय दल के सभी सदस्य मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed