{"_id":"5d90acd38ebc3e013b28586d","slug":"congress-may-contest-elections-in-more-than-125-seats-in-maharashtra-says-balasaheb-thorat","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट बोले, 125 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट बोले, 125 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है पार्टी
Sun, 29 Sep 2019 06:38 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 29 Sep 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
बालासाहेब थोराट (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच गठबंधन में कांग्रेस को ज्यादा सीट मिल सकती हैं और पार्टी 125 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने रविवार को यह संकेत दिए।
विज्ञापन
पहले दोनों दलों में ‘125 सीटों’ पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ और वक्त लगेगा जिससे स्वीकार्य फॉर्मूले पर बात बन सके। थोराट ने यहां संवाददाताओं से कहा, राकांपा ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस को बढ़त होगी। उम्मीदवारों की संख्या और चुनौती देने की क्षमता के लिहाज से कांग्रेस की राय पहले से तय 125 सीटों से ज्यादा पर चुनाव लड़ने की है।
विज्ञापन
वह राकांपा नेता धनंजय मुंडे के आवास पर हुई एक बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। थोराट ने कहा, एक स्वीकार्य फॉर्मूला तैयार करने में कुछ समय लगेगा। 50 उम्मीदवारों की पहली सूची दो अक्तूबर तक आ सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच दो अक्तूबर को एक बैठक निर्धारित है जिसमें सीट-साझेदारी को लेकर और स्पष्टता आने की उम्मीद है। राज्य में 21 अक्तूबर को चुनाव होने हैं जबकि मतों की गिनती 24 अक्तूबर को होगी।