{"_id":"5e3c37c48ebc3ee61111bccd","slug":"congress-manish-tiwari-says-the-economy-has-become-coronavirus-and-government-giving-cold-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा- अर्थव्यस्था को कोरोनावायरस हुआ और दे रहे जुकाम की दवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा- अर्थव्यस्था को कोरोनावायरस हुआ और दे रहे जुकाम की दवा
Thu, 06 Feb 2020 09:29 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी
- फोटो : ANI
कांग्रेस ने गुरुवार को सरकार पर आर्थिक मंदी की आड़ में कुछ पूंजीपतियों के हितों का फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया और दावा किया कि देश की अर्थव्यवस्था को कोरोनावायरस हुआ है लेकिन सरकार जुकाम की दवा दे रही है।
विज्ञापन
लोकसभा में वर्ष 2020-2021 के केंद्रीय बजट पर सामान्य चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने यह भी कहा कि सामाजिक तनाव और आर्थिक विकास एकसाथ नहीं चल सकते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) लाकर अर्थव्यवस्था को गति प्रदान नहीं कर सकती।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा कि समस्या मांग से जुड़ी है, लेकिन सरकार आपूर्ति के माध्यम से समाधान कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अर्थव्यवस्था को कोरोनावायरस हुआ है और सरकार उसे जुकाम दे रही है।
तिवारी ने कहा कि पिछले 45 वर्षों में बेरोजगारी उच्चतम स्तर पर है, निवेश टूट गया और विकास दर पांच फीसदी नीचे जा चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी दुनिया में वैश्वीकरण का विरोध हो रहा है और ऐसे में नए आर्थिक ढांचे के बारे में विचार करना होगा।
तिवारी ने कहा कि सरकार के आंकड़ों पर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। ऐसे में हमें सरकार अपने आंकड़ों की विश्वसनीयता बढ़ानी होगी।