{"_id":"5e2017788ebc3e4ad56ac532","slug":"congress-manish-tiwari-says-sending-ministers-to-kashmir-is-a-sign-of-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रियों को कश्मीर भेजना घबराहट का संकेत, अनुच्छेद 370 हटाना बड़ी गलती: कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंत्रियों को कश्मीर भेजना घबराहट का संकेत, अनुच्छेद 370 हटाना बड़ी गलती: कांग्रेस
Thu, 16 Jan 2020 02:55 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 16 Jan 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी
- फोटो : ANI
कांग्रेस ने केंद्र के 36 मंत्रियों को कश्मीर भेजने के सरकार के फैसले को घबराहट का संकेत करार देते गुरुवार को दावा किया कि अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधानों को खत्म करना एक बड़ी गलती थी और अब त्वरित उपाय काम नहीं आएंगे।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि 36 मंत्रियों को छह दिनों के भीतर जम्मू-कश्मीर भेजना सामान्य स्थिति का नहीं, बल्कि घबराहट का संकेत है। अनुच्छेद 370 को हटाना बड़ी गलती थी और कोई भी त्वरित उपाय काम नहीं आने वाला है।
विज्ञापन
36 Ministers running around J&K in 6 days is a sign of Panic not normalcy.Abrogating Article 370 was a blunder & no quick fixes will work
विज्ञापन विज्ञापन
Humpty Dumpty sat on a wall,
Humpty Dumpty had a great fall;
All the king's horses and all the king's men Couldn't put Humpty together again. pic.twitter.com/CaoBoztYSH — Manish Tewari (@ManishTewari) January 16, 2020
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि कश्मीर में सब कुछ सामान्य है। अगर ऐसा है तो 36 लोगों को दुष्प्रचार के लिए क्यों भेजा जा रहा है? ऐसे लोगों को क्यों नहीं भेजा गया जो दुष्प्रचार नहीं करें और वहां के हालात को समझ सकें।
खबरों के मुताबिक, केंद्र सरकार के 36 मंत्री 18 से 25 जनवरी तक जम्मू और कश्मीर का दौरा करेंगे तथा सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के लिए चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों को आम लोगों के बीच पहुंचाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि सरकार कश्मीरी लोगों के बीच उन योजनाओं की जानकारी पहुंचाना चाहती है जिन्हें अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधानों को हटाने के बाद शुरू किया गया है।