फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Mallikarjun Kharge accuses pm modi and bjp led nda government

Congress: 'एनडीए सरकार ने हमारे बैंक खातों को फ्रीज कर दिया', खरगे का पीएम मोदी और भाजपा पर आरोप

Wed, 13 Mar 2024 06:53 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 13 Mar 2024 06:53 PM IST
सार

क रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि भाजपा इन दिनों संविधान के खिलाफ बात कर रही है। भाजपा का दावा है कि संविधान के खिलाफ बोलने वालों का उनसे कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन वे उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।

विज्ञापन
Congress Mallikarjun Kharge accuses pm modi and bjp led nda government
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को बताया कि पार्टी धन की कमी का सामना कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन बैंक खातों में लोगों द्वारा दान दिया गया पैसा रखा गया था, उसे भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने फ्रीज कर दिया है। खरगे ने आगे कहा कि कर विभाग ने पार्टी पर भारी जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए खरगे ने लोगों से एकजुट होकर खड़े रहने की अपील की है। उन्होंने देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा भी किया है। खरगे ने कहा कि चुनाव में सभी को बराबर मौका मिलना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर बैंक अकाउंट फ्रीज करने और भारी जुर्माना लगाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


पीएम मोदी और भाजपा पर लगाए आरोप
खरगे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह हमारी पार्टी का पैसा था, जो लोगों ने हमें दान के तौर पर दिया था। उन्होंने (भाजपा) इसे फ्रीज कर लिया है। हमारे पास खर्च करने के लिए पैसा नहीं है। जबकि, वे चुनावी बॉन्ड का खुलासा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि ऐसा करने से उनकी चोरी पकड़ी जाएगी। उनका झूठ सबके सामने आ जाएगा। उन्होंने इसके लिए जुलाई तक का समय मांगा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट स्टेडियम का नाम अपने नाम पर रखने पर खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधाते हुए कहा, "आप अभी तक जिंदा हैं। यह सब मरने के बाद किया जाता है। जब कोई व्यक्ति जीवित है तो उनके नाम पर स्मारक नहीं बनाए जाते हैं। बाद में उस व्यक्ति के प्रशंसकों द्वारा ऐसा किया जाता है।"

उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने कालाबुरागी (गुलबर्गा) में अपनी गलती को सुधारने और आगामी चुनावों में कांग्रेस को विजयी बनाने का फैसला किया है। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें यहां से हार मिली थी। खरगे को भाजपा के प्रत्याशी उमेश जादव से 95,452  वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। 

खरगे ने कहा, "धोखा मत खाओ, वे (भाजपा) धोखा दे रहे हैं। वे झूठ बोलते हैं। वे सच छिपाकर गलत सूचना फैलाते हैं। अंबेडकर ने कहा है कि लोगों को एकजुट रहना होगा और संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करनी होगी। अगर देश में संविधान, स्वतंत्रता और एकता नहीं होगी तो यह देश फिर एक बार गुलाम हो जाएगा और फिर दोबारा खड़ा नहीं हो पाएगा।" 


एक रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि भाजपा इन दिनों संविधान के खिलाफ बात कर रही है। भाजपा का दावा है कि संविधान के खिलाफ बोलने वालों का उनसे कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन वे उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। ऐसी अटकले लगाई जा रही है कि खरगे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, और पार्टी उनकी जगह उनके दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि को चुनावी मैदान में उतार सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed