{"_id":"57d49d7b4f1c1b9b213179e1","slug":"congress-leaders-have-to-buy-tickets-for-giving-tribute","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस नेताओं को खरीदने पड़े टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस नेताओं को खरीदने पड़े टिकट
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sun, 11 Sep 2016 05:25 AM IST
विज्ञापन
राज बब्बर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इलाहाबाद में आनंद भवन में प्रवेश के लिए टिकट अनिवार्य कर दिया गया है। शनिवार को इलाहाबाद आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया, विधायक अनुग्रह नारायण सिंह समेत दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता आनंद भवन राष्ट्रनेताओं को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो गेट पर उनसे टिकट मांगा गया। चार-पांच बड़े नेताओं को तो प्रवेश की अनुमति दे दी गई लेकिन बाकी को टिकट खरीदना पड़ा।
विज्ञापन
राज बब्बर ने कहा कि वह भले ही कौशाम्बी में ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं लेकिन संगमनगरी आने के बाद कांग्रेस के पूर्वजों एवं राजनीतिक पुरोधाओं को नमन किए बगैर नहीं लौटा जा सकता। सो उन्होंने और अन्य नेताओं ने आनंद भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, पार्टी नेता फुजैल हाशमी, मनीष मिश्र, परवेज अख्तर अंसारी, तारिक सईद अज्जू, मुकुंद तिवारी, तस्लीमउद्दीन, अवधेश त्रिपाठी, यशवीर सिंह यादव, हसीब अहमद, परवेज सिद्दीकी, रजिया सुल्तान, रामकिशुन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन