{"_id":"6102c7af5847bd6a8b22c3e0","slug":"congress-leader-veerappa-moily-says-anti-modi-agenda-alone-would-not-sustain-opposition-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोइली बोले: केवल मोदी विरोधी एजेंडा के बल पर नहीं चल पाएगा विपक्षी मोर्चा, एकजुट होने की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोइली बोले: केवल मोदी विरोधी एजेंडा के बल पर नहीं चल पाएगा विपक्षी मोर्चा, एकजुट होने की अपील
Thu, 29 Jul 2021 08:52 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 29 Jul 2021 08:52 PM IST
सार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने गुरुवार को कहा कि भाजपा के खिलाफ जीतने में केवल नरेंद्र मोदी विरोधी एजेंडा विपक्षी मोर्चे की मदद नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल एकसाथ मिलकर काम कर सकें इसके लिए एक सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम तैयार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
वीरप्पा मोइली
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी दलों का साथ आना जरूरी है, लेकिन केवल मोदी विरोधी एजेंडा के बल पर यह विपक्षी मोर्चा सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में विपक्षी दलों को इस बहस में नहीं पड़ना चाहिए कि विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार के अनुसार मोइली ने कहा, 'उन्हें (विपक्षी दलों को) अब नेतृत्व की चिंता नहीं करनी चाहिए।'
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री मोइली ने कहा कि अगर वह इस बात पर बहस करने लगेंगे कि कौन विपक्षी मोर्चे का नेता होगा और कौन सी पार्टी इसकी अगुवाई करेगा, यह सफल नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी की कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बुधवार को हुई मुलाकात का स्वागत किया। उन्होंने ममता के उस बयान का भी समर्थन किया जिसमें उन्होंने विपक्षी दलों से साथ आने की अपील की थी।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए विपक्षी दलों के एजेंडा के बारे में बात करते हुए मोइली ने कहा यही वह (तत्कालीन विपक्षी दल) किया करते थे। वे सफल नहीं हो पाए। मोइली ने कहा कि विपक्ष का एजेंडा निजी मुद्दों पर आधारित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, यह विचारधारा के मुद्दों पर आधारित होना चाहिए। इस बात पर बात होनी चाहिए कि देश को आगे कैसे ले जाएं। विपक्षी दल एक साथ आएं और उनमें एक समझ होनी चाहिए। अन्यथा जनता हम पर भरोसा नहीं करेगी।
विज्ञापन