फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Veerappa Moily advised the leaders of G-23 to change the attitude if they want to come back to power in country

हार पर कांग्रेस में रार: वीरप्पा मोइली ने जी-23 के नेताओं को दी नसीहत, बोले- दोबारा सत्ता में आना है तो रवैया बदलें

Fri, 18 Mar 2022 04:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 18 Mar 2022 04:32 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी के भीतर सुधार चाहती हैं, लेकिन जी-23 गुट वरिष्ठ नेताओं को निशाना बना रहा है। भाजपा एक बारहमासी पार्टी नहीं हो सकती है और यह मोदी के बाद की राजनीति की उथल-पुथल को बर्दाश्त नहीं कर पाएगी।

विज्ञापन
Congress leader Veerappa Moily advised the leaders of G-23 to change the attitude if they want to come back to power in country
एम वीरप्पा मोइली - फोटो : ANI

विस्तार

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस में कलह मची हुई है। जी-23 के नेता बार-बार बैठक कर रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को वरिष्ठ भाजपा नेता वीरप्पा मोईली ने भी बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बारहमासी पार्टी है। भाजपा और अन्य दल तो आते जाते रहते है। अगर दोबारा देश की सत्ता में लौटना है तो कांग्रेसियों को अपना रवैया बदलना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेसियों को चुनाव जीतने के लिए जीवन, समाज और हर चीज के प्रति अपना दृष्टिकोण रखना चाहिए। सिर्फ इसलिए कि हम सत्ता में नहीं हैं, कांग्रेस नेताओं या कार्यकर्ताओं को घबराना नहीं चाहिए। भाजपा और अन्य आएंगे और जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो यहां रहेगी। इस दौरान उन्होंने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के एक बयान का भी उदाहरण दिया। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी के भीतर सुधार चाहती हैं लेकिन जी-23 गुट वरिष्ठ नेताओं को निशाना बना रहा है। भाजपा एक बारहमासी पार्टी नहीं हो सकती है और यह मोदी के बाद की राजनीति की उथल-पुथल को बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस बात की भी उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी  गुलाम नबी आजाद और जी-23 समूह के अन्य वरिष्ठ नेताओं के बीच मुलाकात होगी। हालांकि बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

इससे पहले बुधवार को जी-23 के असंतुष्ट नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के आवास पर बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि पार्टी के लिए एकमात्र रास्ता सामूहिक और समावेशी नेतृत्व और सभी स्तरों पर निर्णय लेने के मॉडल को अपनाना है।



गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, शशि थरूर, आनंद शर्मा समेत कांग्रेस के जी-23 नेता जमीनी स्तर से लेकर कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) स्तर तक पार्टी और संगठनात्मक चुनावों में तत्काल सुधार की मांग करते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed