फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Suresh Routray announces retirement from electoral politics

Odisha: कांग्रेस नेता सुरेश राउत्रे ने चुनावी राजनीति से लिया संन्यास, छह बार जटानी विधानसभा सीट से रहे विधायक

Thu, 23 Feb 2023 05:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 23 Feb 2023 05:34 PM IST
सार

संजय राउत्रे ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "मैं अब चुनाव नहीं लड़ूंगा। हालांकि, मेरे सबसे छोटे बेटे मन्मथ राउत्रे कांग्रेस के टिकट पर जटानी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।"

विज्ञापन
Congress leader Suresh Routray announces retirement from electoral politics
Suresh Routray, Congress - फोटो : Twitter/Suresh Kumar Routray

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छह बार के विधायक सुरेश राउत्रे ने गुरुवार को चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे मन्मथ राउत्रे ओडिशा की जटानी विधानसभा सीट से अगला चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

 

कांग्रेस के वफादार कार्यकर्ता रहे राउत्रे, पार्टी बदने का न था इरादा
संजय राउत्रे ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "मैं अब चुनाव नहीं लड़ूंगा। हालांकि, मेरे सबसे छोटे बेटे मन्मथ राउत्रे कांग्रेस के टिकट पर जटानी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।" एक सवाल के जवाब में 80 वर्षीय राउत्रे ने कहा कि वह पिछले 55 साल से कांग्रेस के वफादार कार्यकर्ता थे और उनका भविष्य में पार्टी बदलने का कोई इरादा नहीं था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी निजी लाभ के लिए नहीं किया पार्टी का इस्तेमाल: संजय राउत्रे
उन्होंने कहा, 'मैंने पहले ही पार्टी के प्रति अपनी वफादारी साबित कर दी है और 55 साल तक पार्टी की सेवा की है और कभी भी अपने निजी लाभ के लिए पार्टी का इस्तेमाल नहीं किया। मैं पार्टी के लिए ईमानदारी से काम कर बेहद संतुष्ट हूं और ऐसा करना जारी रखूंगा, भले ही मैं कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा।"
 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पटनायक से मुलाकात बाद शुरू हो गईं थीं अटकलें
बीजद अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात के कुछ दिन बाद राउत्रे की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनके बेटे मन्मथ क्षेत्रीय पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, राउत्रे ने इन अटकलों को खारिज कर दिया और कहा कि यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी।
 

सिद्धार्थ राउत्रे ने पिछले साल फतह किया था माउंट एवरेस्ट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, "मेरे बेटे सिद्धार्थ ने ऊंचाई वाली चोटियों पर चढ़कर राज्य का नाम रोशन किया है। मैं अपने बेटे की सफलता की कहानी साझा करने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने गया था। मुख्यमंत्री और 5टी सचिव (वीके पांडियन) दोनों मेरे बेटे की सफलता के बारे में जानकर खुश थे।" सिद्धार्थ राउत्रे ने पिछले साल माउंट एवरेस्ट फतह किया था। उन्होंने साफ किया कि बैठक में मुख्यमंत्री के साथ उनकी कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।
 

1977 में जनता पार्टी के टिकट पर जीती थी जटानी सीट
पूर्व मुख्यमंत्री हरेकृष्णा मोहताब को अपना राजनीतिक गुरु मानने वाले और पूर्व मुख्यमंत्री जेबी पटनायक के अनुयायी दिग्गज नेता जटानी निर्वाचन क्षेत्र से छह बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए थे। 1977 में उन्होंने जनता पार्टी के टिकट पर यह सीट जीती। बाद में, उन्होंने कांग्रेस से 1980, 1985, 1995, 2000 और 2019 में इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed