Karnataka: कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा- डीके शिवकुमार के साथ मेरे मधुर संबंध, हमारे बीच कोई मतभेद नहीं
सिद्धारमैया ने कहा कि मैं वरुणा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं क्योंकि मेरा पैतृक गांव इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह मेरा आखिरी चुनाव होगा। इसके बाद मैं चुनावी राजनीति से संन्यास ले लूंगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के साथ उनके संबंध सौहार्दपूर्ण हैं और उनके और शिवकुमार के बीच कोई मतभेद नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सिद्धारमैया ने कहा, डीके शिवकुमार के साथ मेरे संबंध सौहार्दपूर्ण हैं। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं हैं। बेशक, लोकतंत्र में मतभेद मौजूद हैं, लेकिन यह पार्टी के हितों के लिए हानिकारक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव उनकी आखिरी चुनावी लड़ाई होगी और इसके बाद वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
यह मेरा आखिरी चुनाव होगा: सिद्धारमैया
सिद्धारमैया ने कहा कि मैं वरुणा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं क्योंकि मेरा पैतृक गांव इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह मेरा आखिरी चुनाव होगा। इसके बाद मैं चुनावी राजनीति से संन्यास ले लूंगा। सिद्धारमैया ने आगे कहा कि वह इसके बाद भी राजनीति में सक्रिय रहेंगे, लेकिन इस चुनाव के बाद वह दिल्ली में किसी भी पद को स्वीकार नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें:- Karnataka: कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का विवादित बयान, बोले- कर्नाटक के लोग न खरीदें अमूल उत्पाद
कांग्रेस इस बार 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगी: सिद्धारमैया
उन्होंने कहा, मैं वरुणा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं क्योंकि पार्टी आलाकमान ने इसे मंजूरी दे दी है। ऐसा नहीं है कि मैं चुनाव लड़ने में दिलचस्पी रखता हूं, लेकिन कोलार के लोग चाहते हैं कि मैं वहां से चुनाव लड़ूं। सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस इस बार 130 से ज्यादा सीटें जीतने की उम्मीद कर रही है। उन्होंने कहा, हम इस बार 130 से अधिक सीटों पर जीत की उम्मीद कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी अपने दम पर पर्याप्त बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। लोगों ने सरकार बदलने का फैसला कर लिया है।
मुसलमानों के आरक्षण को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना
राज्य में मुसलमानों के आरक्षण पर प्रतिबंध लगाने के राज्य सरकार के फैसले पर निशाना साधते हुए सिद्धारमैया ने कहा, आरक्षण का पुनर्वर्गीकरण उचित नहीं है और यह संवैधानिक भी नहीं है। यह मान्य नहीं है... हमें वोक्कालिगा और लिंगायत समुदाय के आरक्षण को बढ़ाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन आपने मुसलमानों के आरक्षण को क्यों समाप्त कर दिया... यह स्पष्ट रूप से बदले की भावना और नफरत की राजनीति को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें:- Karnataka: CM बोम्मई का कांग्रेस पर हमला, कहा- करीब 60 सीटों पर उनके उम्मीदवार बेकार, पार्टी बुरी तरह हारेगी
कांग्रेस ने गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची की घोषणा की, लेकिन कोलार से कौन चुनाव लड़ेगा इस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है, जबकि सिद्धारमैया ने इस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है।