{"_id":"6065c5228ebc3ec8be55658a","slug":"congress-leader-shashi-tharoor-targets-bjp-for-love-jihad-law-promise-in-kerala-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल : लव जिहाद शब्द पर भड़के शशि थरूर, बोले- समाज में सांप्रदायिकता फैलाना ही है इसका मकसद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल : लव जिहाद शब्द पर भड़के शशि थरूर, बोले- समाज में सांप्रदायिकता फैलाना ही है इसका मकसद
Thu, 01 Apr 2021 06:35 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 01 Apr 2021 06:35 PM IST
सार
- शशि थरूर ने कहा कि इसका मकसद सामाजिक एकता को भंग करना है
- थरूर ने कहा कि लव जिहाद की बात हमारे लिए बिल्कुल सही नहीं है
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गुरुवार को लव जिहाद शब्द को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस शब्द की चर्चा करने का मकसद ही सामाजिक एकता को भंग करना है। उन्होंने कहा कि क्या कोई बता सकता है कि कितने मामले हैं जो तथाकथित जिहाद से संबंधित हैं? यह शुद्ध सांप्रदायिकता और जहरीली बयानबाजी है जिसका उद्देश्य हमारे लोगों और विचारों का ध्रुवीकरण करना है। इस तरह की लव जिहाद की बात हमारे लिए बिल्कुल सही नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों के निजी जीवन में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। हमें हमारे देश और लोकतंत्र की एकता के बारे में सोचना चाहिए। लेकिन राजनेताओं को किसने अधिकार दिया है कि वे निर्णय करें कि लोगों को क्या पहनना है, किससे प्यार करना है, कैसे खाना है, कैसे और कहां प्रार्थना करनी है।
विज्ञापन
शशि थरूर ने इससे पहले रविवार को लव जिहाद कानून को लेकर भाजपा पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि भाजपा सिर्फ संप्रदायवाद और लव जिहाद पर भय फैलाने का काम तथा लोगों को बांटने वाली नफरत की राजनीति कर सकती है, जिसका बहुलतावादी केरल में असर नहीं होने जा रहा है।
विज्ञापन