{"_id":"60df628f8ebc3eba6f62239e","slug":"congress-leader-shashi-tharoor-sparks-debate-on-twitter-with-the-word-pogonotrophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पोगोनोट्रॉफी शब्द से ट्विटर पर फिर छेड़ी बहस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पोगोनोट्रॉफी शब्द से ट्विटर पर फिर छेड़ी बहस
Sat, 03 Jul 2021 12:31 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:31 AM IST
सार
- ट्विटर पर एक महिला यूजर ने कहा कि वह उनसे एक नया शब्द सीखना चाहती है। थरूर ने कहा कि उन्हें अपने एक मित्र से एक नया शब्द सीखा है पोगोनोट्रॉफी, जिसका अर्थ दाढ़ी बढ़ाना है।
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : facebook.com/ShashiTharoor
विस्तार
अंग्रेजी के मुश्किल और अप्रचलित शब्दों के उपयोग के लिए मशहूर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को एक बार ट्विटर पर फिर से बहस छेड़ दी जब उन्होंने ‘पोगोनोट्रॉफी’ शब्द का उपयोग किया।
विज्ञापन
दरअसल, ट्विटर पर एक महिला यूजर ने कहा कि वह उनसे एक नया शब्द सीखना चाहती है। थरूर ने कहा कि उन्हें अपने एक मित्र से एक नया शब्द सीखा है पोगोनोट्रॉफी, जिसका अर्थ दाढ़ी बढ़ाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए इस शब्द का उपयोग किया।
विज्ञापन
लोकसभा सदस्य ने ट्वीट किया, मेरे मित्र रतिन रॉय ने मुझे एक नया शब्द सिखाया है: पोगोनोट्रॉफी। जैसा कि प्रधानमंत्री महामारी के दौरान दाढ़ी बढ़ाते रहे। उनके इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर इस शब्द को लेकर बहस छिड़ गई।
विज्ञापन