फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Shashi Tharoor demand reforms in Congress may contest election of President

Congress: शशि थरूर के सुर अलग, कांग्रेस में सुधार की मांग, लड़ सकते हैं अध्यक्ष का चुनाव

Tue, 20 Sep 2022 06:15 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 20 Sep 2022 06:15 AM IST
सार

सोनिया से मुलाकात से पहले थरूर ने कांग्रेस में सुधार की मांग को लेकर चलाई जा ऑनलाइन याचिका का समर्थन किया। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष या उम्मीदवार को यह संकल्प लेना चाहिए कि जीतने के बाद वह उदयपुर नवसंकल्प शिविर के प्रस्तावों को पूरी तरह लागू करेगा। उन्होंने याचिका पर न सिर्फ सहमति जताई, बल्कि आगे बढ़ाने की बात भी कही।

विज्ञापन
Congress leader Shashi Tharoor demand reforms in Congress may contest election of President
कांग्रेस सांसद शशि थरूर। - फोटो : PTI

विस्तार

राहुल गांधी को फिर से पार्टी की कमान सौंपने की राज्यों से प्रायोजित मांग के बीच केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुर अलग नजर आ रहे हैं। पार्टी में सुधार की मांग संबंधी ऑनलाइन याचिका का समर्थन कर थरूर ने परोक्ष रूप से कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर कर दी है। कांग्रेस नेता ने यह इच्छा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से सोमवार को मुलाकात के दौरान भी प्रकट की। सूत्रों का कहना है, सोनिया ने उनसे कहा कि यह आपका निजी फैसला होगा। पार्टी में हर व्यक्ति चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है।

विज्ञापन


सोनिया से मुलाकात से पहले थरूर ने कांग्रेस में सुधार की मांग को लेकर चलाई जा ऑनलाइन याचिका का समर्थन किया। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष या उम्मीदवार को यह संकल्प लेना चाहिए कि जीतने के बाद वह उदयपुर नवसंकल्प शिविर के प्रस्तावों को पूरी तरह लागू करेगा। उन्होंने याचिका पर न सिर्फ सहमति जताई, बल्कि आगे बढ़ाने की बात भी कही। उन्होंने ट्वीट किया, मैं याचिका का स्वागत करता हूं जिसे युवा सदस्यों के समूह ने पार्टी में रचनात्मक सुधारों के लिए चलाया है। इस पर  650 से ज्यादा हस्ताक्षर हो चुके हैं।
विज्ञापन


जयराम बोले- इजाजत जरूरी नहीं
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए किसी की इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। यह स्वतंत्र, लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया है। उन्होंने कहा, जो भी चुनाव लड़ना चाहता है, वह स्वतंत्र है और उसका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो थरूर बनाम अशोक गहलोत होगा मुकाबला
कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के बाद अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार की पसंद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत हैं। सूत्रों का दावा है, वह नवरात्र के दौरान 26 से 28 सितंबर के बीच नामांकन दाखिल कर सकते हैं। ऐसा हुआ, तो थरूर और गहलोत के बीच मुकाबला हो सकता है।

सोनिया बोलीं, मैं तटस्थ रहूंगी
सूत्रों ने कहा कि शशि थरूर के चुनाव लड़ने की इच्छा जताने पर सोनिया ने कहा कि वह चुनाव में तटस्थ रहेंगी। पार्टी अध्यक्ष ने अधिक से अधिक लोगों के चुनाव लड़ने के विचार का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने इस धारणा का खंडन किया कि चुनाव में पार्टी का कोई आधिकारिक उम्मीदवार होगा।



चार और राज्यों में राहुल के पक्ष में प्रस्ताव
नई दिल्ली। कांग्रेस में अध्यक्ष का चुनाव नजदीक आने के साथ ही राज्यों से राहुल गांधी को फिर कमान सौंपने के प्रस्ताव पारित होने की गति तेज हो गई है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बाद तमिलनाडु, बिहार, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें कमान सौंपने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया। अन्य राज्य भी जल्द ही ऐसा प्रस्ताव पारित कर सकते हैं।

22 को अधिसूचना
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। 24 से 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल होंगे। 8 अक्तूबर तक नाम वापसी हो सकती है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्तूबर को मतदान और 19 अक्तूबर को परिणाम जारी होगा। ब्यूरो


बढ़ती कीमतों व सब्सिडी में कटौती पर मछुआरों से की बात
अलप्पुझा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के 12वें दिन की शुरुआत से पहले वडकल बीच पर मछुआरा समुदाय से मुलाकात की। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके साथ ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, सब्सिडी में कटौती, मछली स्टॉक में कमी और पर्यावरण विनाश जैसे अन्य मुद्दों की चुनौतियों पर चर्चा की। मछुआरों को राहुल ने अपना समर्थन भी दिया।

चुनाव फर्जी... मुगल शैली का राज्याभिषेक: भाजपा
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर तंज कसा। उन्होंने कहा, यह पूरी प्रक्रिया ‘मुगल शैली का राज्याभिषेक’ है। यह फर्जी और मनगढ़ंत है। कांग्रेस के कई नेता कह चुके हैं कि पार्टी का चुनाव दिखावा है। यह स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं है, बल्कि फर्जी है। पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता स्वीकार कर चुके हैं कि गांधी परिवार के सदस्य के अलावा कोई पार्टी अध्यक्ष नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed