{"_id":"5b918d26867a557ebe1e7f35","slug":"congress-leader-says-ram-kadam-will-give-rs-5-lakh-to-tongue-cutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता बोले- भाजपा विधायक की जीभ काटने वाले को दूंगा 5 लाख रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता बोले- भाजपा विधायक की जीभ काटने वाले को दूंगा 5 लाख रुपये
भाषा, नागपुर
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ram Kadam
महाराष्ट्र के एक पूर्व मंत्री ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर ऐलान किया कि वह भाजपा विधायक राम कदम की जीभ काट कर लाने वाले को इनाम देंगे। दरअसल, भाजपा विधायक लड़की का अपहरण कर लेने संबंधी अपनी एक कथित टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं।पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाना में आयोजित एक कार्यक्रम के वीडियो में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुबोध साओजी कथित रूप से यह कहते देखे जा सकते हैं कि कदम का बयान विधायक की गरिमा के अनुरूप नहीं है।
उन्होंने कथित तौर पर कहा, ‘‘... और इसलिए मैं उनकी जीभ काटकर लाने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान करता हूं।’’ बहरहाल, इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए साओजी से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
उन्होंने कथित तौर पर कहा, ‘‘... और इसलिए मैं उनकी जीभ काटकर लाने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान करता हूं।’’ बहरहाल, इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए साओजी से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन