कांग्रेस नेता का पीएम मोदी पर तंज, कहा- 'सर्जिकल स्ट्राइक सिर्फ नाटक'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दीक्षित ने सर्जिकल स्ट्राइक को सरकार का नाटक करार दिया है।
उन्होंने कहा कि 'सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में जो नाटकीय प्रदर्शन किया उसका कोई असर नहीं हो पाया। हमें दूसरे तरीके से सोचना पड़ेगा। मुझे नहीं लगता कि सरकार सेनाओं को सुरक्षित रख सकती है।'
पढ़ें: मुंबई आग हादसा में हुई पहली गिरफ्तारी, पब के दो मैनेजर गिरफ्तार
वहीं केन्द्रीय मंत्री तोमर के 'पूंछ वाले' बयान पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पलटवार करते हुए कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि एक अनुभवी वयक्ति ऐसा कैसे कह सकता है। यह संसद के सदस्यों की छवि को खराब कर रहा है। पीएम को इस मामले में सफाई देना चाहिए और उनसे ऐसे शब्दों का प्रयोग न करने के लिए कहना चाहिए।
Ek baat to saabit ho gayi ki sarkaar ki niti, khaaskar surgical strike ke jo natakiya inke pradarshan rahe hain, uska koi asar nahi ho paya. Hume dusre tarike se sochna padega aur mujhe nahi lagta ki sarkaar ke bas me hai ki senaon ko surakshit rakh sakein: S Dikshit, Congress pic.twitter.com/jEQqpq0LXI
— ANI (@ANI) January 1, 2018
बता दें कि बीते दिनों भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुसकर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन में शहीद हुए चार सैनिकों का बदला लिया है। सेना के पुंछ रेजिमेंट के चार घातक कमांडो रविवार शाम करीब छह बजे एलओसी पार कर पाक सेना के तीन जवानों को मार गिराया और एक को बुरी तरह घायल कर दिया। सेना सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के मारे गए जवान 59 बलूच रजिमेंट के 2 ब्रिगेड के थे।I can't understand how even experienced people in BJP are talking like this. It damages image of Parliament members. The PM should at least clarify & ask them to not use such words: Mallikarjun Kharge, Congress on Union Minister Narendra Singh Tomar's statement pic.twitter.com/I0dTRpQFaI
— ANI (@ANI) January 1, 2018