{"_id":"5a7a84114f1c1b8e238b7234","slug":"congress-leader-said-rahul-gandhi-can-stall-modi-bid-for-second-term","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता बोले- राहुल गांधी फिर रोकेंगे मोदी लहर, राजस्थान की जीत ने भरा जोश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता बोले- राहुल गांधी फिर रोकेंगे मोदी लहर, राजस्थान की जीत ने भरा जोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी पूरे उत्साह में नजर आ रही है। पार्टी का मानना है कि उसे महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में पर्याप्त लाभ मिलेगा। पार्टी यह मान कर चल रही है कि वह मोदी लहर को दूसरी बार रोकने में सफल रहेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा की तुलना में पार्टी 60 सीट पा सकती है जोकि NDA के लिए मुश्किल खड़ी कर देगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी के साथ शिवसेना, टीडीपी और अकाली दल जैसी पार्टियां असहमति जता रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी राजनाथ सिंह की तरह गठबंधन को संभालने की क्षमता रखने वाले नेता नहीं हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि इसका सीधा असर दिखाई दे रहा है। कांग्रेस ने राजस्थान में हुए उपचुनाव में 2 लोकसभा सीट जीती हैं। जबकि वहां कांग्रेस का कोई बड़ा नेता नेतृत्व नहीं कर रहा है। राहुल गांधी विपक्ष का नेतृत्व करने के साथ ही पीएम मोदी के विकल्प के तौर पर उभरे हैं।
विज्ञापन