{"_id":"5a9533764f1c1b410b8bb574","slug":"congress-leader-renuka-chowdhury-targeting-bjp-on-muzaffarpur-hit-and-run-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार हिट एंड रन केस पर बोलीं रेणुका चौधरी, बच्चे नहीं हैं BJP का वोट बैंक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिहार हिट एंड रन केस पर बोलीं रेणुका चौधरी, बच्चे नहीं हैं BJP का वोट बैंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Feb 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
रेणुका चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पिछले दिनों एक अनियंत्रित कार स्कूल के परिसर में घुस गई। इस कार की चपेट में आने से नौ छात्रों की मौत हुई वहीं करीब 33 लोग घायल हो गए। बच्चों की मौत के बाद सियासी बयानबाजी काफी तेज हो गई है वहीं जिस गाड़ी से यह दुर्घटना हुई है वह भाजपा के एक नेता की है। बच्चों पर अब ताजा बयान कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी का आया है।
रेणुका ने बीजेपी को आड़े हातों लेते हुए कहा है, 'चूंकि बच्चे वोट नहीं डालते इसलिए बीजेपी सरकार में बच्चों पर तवज्जो नहीं दी जा रही है। या इसे ऐसे भी कहा जा सकता है कि बीजेपी सरकार में बच्चे डिस्पोजेबल से ज्यादा कुछ नहीं हैं। बात चाहें उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बच्चों की अस्पताल में होने वाली मौत हो या फिर बीजेपी के एक नेता द्वारा देश के नौनिहालों पर कार चढ़ाए जाने की बात।'
24 फरवरी को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के झपहा के धर्मपुर गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल की इमारत में एक अनियंत्रित कार घुस गई थी। इस मामले में भाजपा के एक नेता मनोज बैठा का नाम सामने आ रहा है। इसी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं रेणुका ने गोरखपुर के अस्पताल में पिछले साल हुई बच्चों की मौतों पर भी बीजेपी को घसीटा है। बता दें कि पिछले साल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इन्सेफेलाइटिस से 2000 से अधिक बच्चों की मौत हुई थी। 2016 में इन्सेफेलाइटिस के 1,965 मामले सामने आए थे।

renuka chowdhury
तेजस्वी ने नीतीश सरकार से कहा- अभी तक मनोज बैठा को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? खबरें आई थीं कि उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है लेकिन हमें यह नहीं पता है कि ऐसा हुआ भी है या नहीं। केवल प्रशासन बता सकता है कि उसने आत्मसमर्पण किया, गिरफ्तार हुआ या नेपाल भाग गया है। ना तो नीतीश कुमार और ना ही सुशील कुमार मोदी ने इसपर अभी तक कुछ कहा है और ना ही माफी मांगी है। सरकार इसे कालीन के नीचे छुपाने की कोशिश कर रही है। कहां गई नीतीश जी की अंतरात्मा?
इस मामले को लेकर विधानसभा के बाहर आरजेडी विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते विरोध के बाद विधानसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इस मामले पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का कहना है कि सरकार को शर्म आनी चाहिए। शराब पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगा है, यह आसानी से उपलब्ध है। जब तक मनोज बैठा गिरफ्तार नहीं हो जाता हम विधानसभा को चलने नहीं देंगे।

A child's life is the most disposable commodity as far as BJP is concerned, whether it is children dying in Gorakhpur or children being mowed down by their leaders, they don't care because children don't vote you see: Renuka Chowdhury, Congress on #Muzaffarpur hit & run case pic.twitter.com/mtAzgurELC
— ANI (@ANI) February 27, 2018