फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rashid Alvi and Rajeev Shukla reacts on Bihar Assembly election Results, NDA, Mahagathbandhan

Bihar Results: 'चुनाव आयोग को दोष देने से कुछ नहीं होगा', बिहार के नतीजों पर कांग्रेस को राशिद अल्वी की नसीहत

Sun, 16 Nov 2025 07:48 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 16 Nov 2025 07:48 PM IST
सार

Bihar Results: बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस नेताओं की तरफ से चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधा जा रहा है। वहीं कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने पार्टी को नसीहत देते हुए कहा कि चुनाव आयोग को दोष देने से कुछ नहीं होगा और सिर्फ आरोप लगाने से चुनाव नहीं जीतेंगे।

विज्ञापन
Congress leader Rashid Alvi and Rajeev Shukla reacts on Bihar Assembly election Results, NDA, Mahagathbandhan
राशिद अल्वी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के भीतर से ही तीखे सुर उठने लगे हैं। वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने चुनाव प्रक्रिया, पार्टी की तैयारी और संगठन की हालत पर खुलकर बयान दिए हैं।
विज्ञापन


राशिद अल्वी का आरोप- चुनाव आयोग दे रहा भाजपा का साथ
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव में खुलकर भाजपा का साथ दिया और यह 'अंधा समर्थन' आगे भी जारी रह सकता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ चुनाव आयोग को दोष देने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'जब तक कांग्रेस अपना संगठन मजबूत नहीं करेगी, टिकट बांटने वालों को जवाबदेह नहीं बनाएगी और जो लोग पार्टी में उपेक्षित हैं उन्हें साथ नहीं लाएगी, तब तक सिर्फ आरोप लगाने से चुनाव नहीं जीतेंगे।'
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें - BMC Polls: बिहार चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान- कांग्रेस अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र और हम भी

भाजपा पर काले धन के इस्तेमाल का आरोप
राशिद अल्वी ने भाजपा पर काले धन के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव को छह चरणों की जगह दो चरणों में करने का संकेत अमित शाह ने खुद दिया, जबकि चुनाव आयोग ने इसकी कोई आधिकारिक घोषणा पहले नहीं की। उन्होंने इसे 'लोकतंत्र का सबसे बड़ा मजाक' बताया।
 
राहुल गांधी को दोष देना फैशन बन गया है- राजीव शुक्ला
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने पार्टी के अंदरुनी आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि, हार होते ही राहुल गांधी को निशाना बनाना एक फैशन बन गया है, जबकि उन्हीं नेताओं ने 2024 लोकसभा चुनाव के बाद उनकी तारीफ की थी। राजीव शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा की, पूरे बिहार में दौरे किए और प्रिंयका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल जैसे शीर्ष नेताओं ने भी जोरदार प्रचार किया।

 
यह भी पढ़ें - Karnataka: '100 साल में पहली बार नियमों का पालन कर रहा है RSS', मंत्री प्रियांक खरगे का संघ पर करारा हमला

लेकिन उनके मुताबिक, विपक्ष की लड़ाई सिर्फ राजनीतिक दलों से नहीं थी, बल्कि चुनाव आयोग, सरकारी मशीनरी और पैसे के दम से भी मुकाबला करना पड़ा। उनका कहना है कि अगर चुनाव कराने वाली संस्था ही निष्पक्ष न रहे, तो विपक्ष कैसे बराबरी की लड़ाई लड़े? राजीव शुक्ला ने विपक्षी दलों को चेताया कि अब सभी को मिलकर इस 'चुनावी मॉडल' का जवाब खोजने की जरूरत है, जिससे 'चुनावों पर कब्जा जमाने की कोशिश' की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed