फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader randeep surjewala targets bjp, said that the satatement of agriculture minister shows the real face of bjp against farmers 

नई दिल्ली : सुरजेवाला का भाजपा पर निशाना, कहा- कृषि मंत्री के बयान से सरकार का किसान विरोधी षड्यंत्र आया सामने 

Sun, 26 Dec 2021 12:00 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 26 Dec 2021 12:00 AM IST
सार

सुरजेवाला ने कहा, केंद्र के काले कृषि कानूनों के खिलाफ 380 दिन से अधिक दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन किया। इसमें 700 से अधिक किसान वीरगति को प्राप्त हुए। आखिर में अहंकारी मोदी सरकार को झुकना पड़ा।

विज्ञापन
congress leader randeep surjewala targets bjp, said that the satatement of agriculture minister shows the real face of bjp against farmers 
रणदीप सिंह सुरजेवाला, महासचिव, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

नई दिल्ली। कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के कृषि कानूनों पर फिर आगे बढ़ने वाले बयान पर विपक्ष हमलावर हो गया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, मोदी सरकार के मंत्री के बयान से उनके किसान विरोधी षड्यंत्र एक बार फिर बेनकाब हुआ है। ये साफ है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में फायदे के लिए ही कृषि कानूनों को वापस लिया गया था, एक बार चुनाव होने के बाद मोदी सरकार अपने मित्र पूंजीपतियों के फायदे के लिए किसान विरोधी इन कानूनों को नई शक्ल में दोबारा थोपेगी।

विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा, केंद्र के काले कृषि कानूनों के खिलाफ 380 दिन से अधिक दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन किया। इसमें 700 से अधिक किसान वीरगति को प्राप्त हुए। आखिर में अहंकारी मोदी सरकार को झुकना पड़ा। प्रधानमंत्री ने किसानों से माफी मांगी और तीनों काले कानून संसद में वापस ले लिया। कांग्रेस पार्टी ने तब भी इसे चुनावी भय से किया हुआ राजनीतिक स्टंट बताया था और उसके बाद के भाजपा नेताओं के बयानों से ये साफ भी हुआ। 21 नवंबर, 2021 को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कहा था कि ये कानून किसी और शक्ल में वापस लाए जाएंगे। इसी दिन उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने एक सार्वजनिक सभा में कहा, तीनों कानूनों को वापस लाया जाएगा। अब कृषि मंत्री ने भी इसे दोहराया। सुरजेवाला ने कहा, लेकिन कांग्रेस का यह संकल्प है कि मोदी सरकार की इस झूठ-फूट और लूट की राजनीति को पूरी तरह से विफल किया जाएगा।
विज्ञापन


मोदी तोमर के बयान पर स्पष्टीकरण दें, माफी मांगें
सुरजेवाला ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी को देश के सामने आकर किसानों से माफी मांगनी चाहिए और कृषि मंत्री के इस बयान पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्हें देशवासियों को बताना चाहिए कि नरेंद्र तोमर, भाजपा, संघ और उनके लोग आखिर क्या षड्यंत्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग बदलने में इस सरकार ने गिरगिट को किया फेल: जयंत
आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, रंग बदलने में मोदी सरकार ने गिरगिट को भी पीछे छोड़ दिया है। कृषि मंत्री का बयान इसका सीधा उदाहरण है। मोदी सरकार 2024 में आई तो ये संविधान तक को बदल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed