फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi unfollowed around 63 people on Twitter

ट्विटर: राहुल गांधी ने 63 लोगों की छंटनी कर किया अनफॉलो

Thu, 03 Jun 2021 03:12 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Jun 2021 03:12 AM IST
सार

  • अपने स्टाफ के अलावा, कुणाल कामरा, प्रियंका चतुर्वेदी भी शामिल
  • कई नामी और कांग्रेस कवर करने वाले पत्रकारों को भी किया अनफॉलो

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi unfollowed around 63 people on Twitter
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में ट्विटर विवाद के बीच अपने ट्विटर हैंडिल से 63 लोगों को अनफॉलो कर सनसनी फैला दी है। दरअसल मंगलवार को राहुल ने पहले अपने स्टाफ के कुछ सदस्यों को अनफॉलो किया और फिर छंटनी शुरू की तो कई जाने माने  पत्रकार और कुछ नेता भी इसमें शामिल हो गए। राहुल के कार्यालय से जुड़े लोगों के मुताबिक, राहुल गांधी ने खुद समीक्षा कर लोगों को खुद से अनफॉलो करने का फैसला लिया है और अभी ये सूची बढ़ेगी।

विज्ञापन


राहुल गांधी छंटनी से पहले देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 282 लोगों को ट्विटर पर फॉलो कर रहे थे। बीते दो दिनों में यह संख्या घटकर 219 रह गई है। बताते हैं अपने स्टाफ को अनफॉलो करने पर राहुल ने तर्क दिया है कि ये लोग तो उनके साथ ही काम करते हैं। राहुल ने आसपास रहने वाले कौशल विद्यार्थी, निखिल अल्वा और अलंकार, बैजू को सबसे पहले अनफॉलो किया। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि स्टाप के लोगों को क्यों फॉलो किया जाए।
विज्ञापन


कांग्रेस छोड़कर शिवसेना जाने वाली प्रियंका चतुर्वेदी भी अनफॉलो होने वालों में शामिल हैं। मोदी सरकार पर तीखे तेवरों के साथ कटाक्ष  करने और राजनीतिक तंज कसने वाले स्टैंडअप कामेडियन कुणाल कामरा का नाम भी शामिल है। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और कुछ अन्य पत्रकारों के साथ कांग्रेस कवर करने वाले कुछ पत्रकार भी इस छंटनी में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी संख्या में लोगों को अनफॉलो किए जाने पर तर्क दिया जा रहा है कि अभी ट्विटर हैंडल की देखरेख करने वाले स्टाफ की ओर से भी कुछ लोगो को फॉलो कर लिया गया था। अब राहुल खुद अपना अकाउंट रिफ्रेश कर रहे हैं, तो कुछ नाम छंटनी हुए हैं। जल्द कुछ नए लोगों को फॉलो भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed