फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi in Dahod, said During Covid, if MNREGA wouldn't there, then everybody known country's situation

गुजरात में राहुल गांधी: भाजपा पर साधा निशाना, कहा- मनरेगा न होती तो कोरोना में देश का क्या हाल होता?

Tue, 10 May 2022 02:48 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 10 May 2022 02:48 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कोविड के समय अगर मनरेगा योजना नहीं होती तो देश के हालात क्या होते, यह आपको मालूम है। 

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi in Dahod, said During Covid, if MNREGA wouldn't there, then everybody known country's situation
Rahul Gandhi - फोटो : ANI

विस्तार

साल के अंत में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जमीन खुद को मजबूत करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रम में मंगलवार को कांग्रेसी नेता राहुल गांधी गुजरात के दाहोद पहुंचे। आदिवासी सत्याग्रह रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा सत्ता में आई और प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में मनरेगा का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, मैं इसे रद्द करना चाहता हूं, लेकिन नहीं करूंगा ताकि जनता को याद रहे कि कांग्रेस ने क्या किया था...। राहुल गांधी ने कहा कोविड के समय अगर मनरेगा योजना नहीं होती तो देश के हालात क्या होते, यह आपको मालूम है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, हमने छत्तीसगढ़ में कहा कि किसानों का कर्ज माफ होगा और धान 2050 प्रति क्विंटल के हिसाब से सरकार खरीदेगी। हमने जो कहा था वो करके दिखाया। हम आपसे मिलकर समझना चाहते हैं कि आदिवासियों के लिए क्या करना है। 
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता ने कहा, गुजरात में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो रिवर लिंकिंग प्रोजेक्ट बंद कर देंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, अभी दो से तीन लोग ही सरकार चला रहे हैं। अब नया गुजरात बनाना होगा। हम गुजरात को ऐसा मॉडल देंगे, जिसमें हम सब मिलकर काम करेंगे। इसके लिए युवाओं को एक साथ खड़ा होना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने बना दिए दो भारत
राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी ने आज दो भारत बना दिए हैं। एक गरीब भारत है तो दूसरा अमीर। कुछ अमीरों और चुनिंदा लोगों का अमीर भारत है और आम आदमी का गरीब भारत। नरेंद्र मोदी ने आम आदमी से संसाधन लेकर अमीर भारत को दे दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed