फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader rahul gandhi attacked on PM modi and central government in norway

Congress: ‘2014 के बाद से देश में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं’, नॉर्वे की यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी

Fri, 22 Sep 2023 12:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 22 Sep 2023 12:12 AM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि देश के लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं लेकिन अब भी ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जो हमारे लोकतांत्रिक ढांचे के लिए लड़ रहे हैं। वे देश का बचाव कर रहे हैं और जिस दिन यह बचाव बंद हो जाएगा, उस दिन में कहूंगा कि भारत में अब लोकतंत्र नहीं बचा।

विज्ञापन
Congress leader rahul gandhi attacked on PM modi and central government in norway
Rahul Gandhi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रमक दिखे। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से भारत में लोकतंत्र कमजोर हो गया है। सब कुछ बदल गया है। भारत में आज आबादी के एक बड़े हिस्से को बोलने की अनुमति ही नहीं है। लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन


इन दिन देश में खत्म हो जाएगा लोकतंत्र
राहुल गांधी हाल ही में यूरोप के दौरे पर गए थे। दौरे के दौरान वे नॉर्वे के ओस्लो विश्वविद्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने भारत के लोकतंत्र पर बात की, जिसका वीडियो कांग्रेस ने गुरुवार को जारी किया। वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि देश के लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं लेकिन अब भी ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जो हमारे लोकतांत्रिक ढांचे के लिए लड़ रहे हैं। वे देश का बचाव कर रहे हैं और जिस दिन यह बचाव बंद हो जाएगा, उस दिन में कहूंगा कि भारत में अब लोकतंत्र नहीं बचा। मुझे ऐसा लगता है कि हम यह लड़ाई जीतेंगे।
विज्ञापन


इंडिया विवाद पर की टिप्पणी
विश्वविद्यालय में उन्होंने इंडिया-भारत विवाद पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नाम बदलकर भारत रखते हैं तो विपक्षी गठबंधन भी अपने गुट का नाम भारत रख लेंगे और फिर प्रधानमंत्री को देश का नाम बदलना पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विश्व रिकॉर्ड है कि कोई भी देश सिर्फ राजनीतिक दल के नाम के कारण देश का नाम बदल पाया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी की विचारधारा पर हमला
यूरोप दौरे के दौरान गांधी ने कहा कि भारत का कोई भी व्यक्ति लोकतंत्र की हत्या को बर्दाश्त नहीं करेगा। पहला, हम देश के तमाम संस्थानों पर आरएसएस को कब्जा नहीं करने देंगे। दूसरा, देश में दो-तीन व्यावसायिक घरानों के एकाधिकार के कारण देश के 200 मिलियन लोग गरीबी में चले गए, जो अस्वीकार्य है। तीसरा, सरकार को स्वास्थ्य औऱ शिक्षा के क्षेत्र पर अधिक खर्च करना चाहिए। राहुल गांधी ने पीएम मोदी की विचारधारा पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि देश महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध और गुरू नानक की विचारधाराओं का देश है। मैं इसके लिए लड़ता हूं। पीएम मोदी सिर्फ एक विचारधारा का बचाव करते हैं, यह स्वीकार्य है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed