{"_id":"61fd2b79a8b2145aa3291afb","slug":"congress-leader-rahul-gandhi-addresses-a-rally-goa-assembly-elections-2022-speaks-on-bjp-government-and-unemployment","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी: 'जिन लोगों ने कांग्रेस को धोखा दिया, उन्हें टिकट नहीं, हम दिखाएंगे रोजगार कैसे दिया जाता है'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी: 'जिन लोगों ने कांग्रेस को धोखा दिया, उन्हें टिकट नहीं, हम दिखाएंगे रोजगार कैसे दिया जाता है'
Fri, 04 Feb 2022 07:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 04 Feb 2022 07:04 PM IST
सार
कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में शामिल की गई न्याय योजना का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, "हम गोवा के लोगों के लिए यह स्कीम लाएंगे।"
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- फोटो : Twitter/INC
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोवा के संकेलिम में एक चुनावी सभा को वर्चुअली संबोधित किया। यहां उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाने साधे। राहुल ने कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल होने वाले नेताओं को भी चेतावनी दी और कहा कि इस बार के चुनाव में हम धोखेबाज नेताओं को टिकट नहीं देने वाले हैं।
राहुल ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि जिन्होंने धोखा दिया है हम उनको टिकट नहीं देने वाले हैं। इस बार हमने नए लोगों को टिकट दिया है। पूर्ण बहुमत के साथ गोवा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
रोजगार पर क्या बोले?
उन्होंने कहा, "हमारा पूरा ध्यान रोज़गार पैदा करने पर होगा। हम जानते हैं कि रोज़गार किस प्रकार से पैदा किया जाता है। कांग्रेस पार्टी इसे समझती है। हमने किया भी है। हम एक बार फिर आपको करके दिखा देंगे।"
विज्ञापन
लागू करेंगे न्याय योजना
कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में शामिल की गई न्याय योजना का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, "हम गोवा के लोगों के लिए 'न्याय स्कीम' लाएंगे। हम हर महीने 6,000 रुपए गोवा के सबसे गरीब व्यक्ति के बैंक अकाउंट में डालेंगे। 72,000 रुपए साल के आपके बैंक अकाउंट में दिए जाएंगे।"