फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi Adani Group alleged scams JPC probe in Indi alliance govt

सियासत: राहुल बोले- अदाणी घोटालों की JPC जांच कराएगी INDI सरकार; 90% दलित-OBC आबादी को इज्जत नहीं ताकत चाहिए

Thu, 23 May 2024 07:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 23 May 2024 07:03 AM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के तहत बड़ा कोयला घोटाला सामने आया है और इस घोटाले के माध्यम से पीएम के प्रिय मित्र’ ने कम गुणवत्ता वाले कोयले को तीन गुने दाम पर बेचकर हजारों करोड़ रुपये लूटे हैं, जिसकी कीमत आम जनता ने बिजली का महंगा बिल भरकर चुकाई है।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi Adani Group alleged scams JPC probe in Indi alliance govt
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने के एक महीने के भीतर अदाणी समूह से जुड़े घोटालों को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराई जाएगी।  

विज्ञापन

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के तहत बड़ा कोयला घोटाला सामने आया है और इस घोटाले के माध्यम से पीएम के प्रिय मित्र’ ने कम गुणवत्ता वाले कोयले को तीन गुने दाम पर बेचकर हजारों करोड़ रुपये लूटे हैं, जिसकी कीमत आम जनता ने बिजली का महंगा बिल भरकर चुकाई है। ब्रिटिश अखबार ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ में प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए कहा कि अदाणी समूह ने सार्वजनिक क्षेत्र के ‘तमिलनाडु जेनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन’ (टीएएनजीईडीसीओ) को कम गुणवत्ता वाला कोयला कहीं अधिक कीमत पर स्वच्छ ईंधन के रूप में बेचा। अदाणी समूह की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है। हालांकि पूर्व में समूह ने ऐसे आरोपों का खंडन किया था। राहुल गांधी ने इस खबर को लेकर पोस्ट किया है।  

विज्ञापन

90% आबादी दलित-ओबीसी को इज्जत नहीं, पावर चाहिए 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम कहते हैं कि उन्होंने दलित, ओबीसी और आदिवासी को इज्जत दी है, लेकिन हम ये कहते हैं कि इन्हें इज्जत नहीं, बल्कि पावर चाहिए। जिस दिन इनको सत्ता में भागीदारी मिली, उसी दिन से इनको इज्जत मिलनी शुरू हो जाएगी। ये कब तक चलेगा कि अमीर आदमी को गरीब इज्जत देगा। ऐसा भारत तो पहले राजा महाराजाओं के समय होता था। ये सिस्टम बंद होना चाहिए। 90 प्रतिशत इस आबादी को उनका हक दिलाने के लिए राजनीतिक लक्ष्य नहीं, बल्कि जीवन का मिशन बन गया है और अब वे इसे छोड़ने वाले नहीं हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर इस आबादी को सत्ता में भागीदारी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल पंचकूला में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। राहुल ने पीएम मोदी, अडानी और अंबानी को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा, कुछ लोग संविधान को बदलने की मंशा रखते हैं, लेकिन हम चेताना चाहते हैं कि भारत ही नहीं दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है, जो इस संविधान को छू सके। 



संविधान से छेड़छाड़ तो देश की जनता करेगी इंसाफ 
राहुल ने कहा कि संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि संविधान को अगर गहराई से देखें तो यह ट्रांसफर ऑफ पावर दस्तावेज है। जिन नियमों का सैकड़ों साल पुराने गुरुनानक देव जी, गौतम बुद्ध, भीम राव आंबेडकर ने पालन किया है, उनके बेसिक और हर वर्ग को ध्यान में रखकर संविधान तैयार किया गया है। इसमें छेड़छाड़ करने वालों के साथ देश की 90 फीसदी जनता इंसाफ करेगी। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी और आरएसएस का ग्राफ धीरे-धीरे ऊपर उठा है, नीचे कब आएगा, उन्हें भी पता ही नहीं चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed