फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandh says No meeting with Navjot singh Sidhu as he left from his residence for 10 Janpath

पंजाब कांग्रेस में कलह: नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला से पहुंचे थे दिल्ली, राहुल ने कहा- नहीं हुई कोई बैठक

Tue, 29 Jun 2021 08:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 29 Jun 2021 08:29 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई है।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandh says No meeting with Navjot singh Sidhu as he left from his residence for 10 Janpath
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात के लिए पटियाला से दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन अब राहुल गांधी के एक बयान ने सबको चौंका दिया है। उन्होंने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू के साथ आज उनकी कोई बैठक नहीं हुई है।

विज्ञापन


दरअसल पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि सिद्धू नाराज हैं। इसी वजह से वे राहुल गांधी से मुलाकात के लिए दिल्ली आए। परंतु राहुल और सिद्धू की मुलाकात नहीं होने से मामला और पेचीदा हो गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी के घर पहुंचने से पहले राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में मुलाकात नहीं होने को लेकर पुष्टि की है। जबकि सोमवार से ही मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब से दिल्ली पहुंचेंगे और मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी कहा जा रहा था कि इस मुलाकात में सिद्धू, अमरिंदर सिंह को लेकर अपनी बात शीर्ष नेताओं के सामने रखेंगे। इस बैठक को लेकर कहा जा रहा था कि मीटिंग के दौरान सिद्धू की नाराजगी को भी दूर करने का प्रयास पार्टी आलाकमान की तरफ से किया जाएगा। लेकिन अब 10 जनपथ के लिए रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उनकी कोई बैठक नहीं है।


बता दें कि अगले साल देश में पंजाब समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा कांग्रेस पार्टी पंजाब में चल रही अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी को लेकर सतर्क है। पार्टी नहीं चाहती कि कोई भी विवाद आने वाले चुनावों में नुकसान का कारण बने। बहरहाल, सिद्धू ने हाल ही में बरगारी मामले और कोटकपुरा फायरिंग की जांच में ढिलाई बरते जाने का आरोप लगाते हुए कैप्टन सरकार पर निशाना साधा था। कुछ अन्य मुद्दों को लेकर भी सिद्धू पहले से नाराज थे। लेकिन उनके इस बयान के बाद आंतरिक कलह सतह पर आ गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed