{"_id":"5dbbd2dd8ebc3e012f282b8a","slug":"congress-leader-priyanka-said-spying-would-be-prove-serious-impact-on-national-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप जासूसी पर बोलीं प्रियंका- बड़ा स्कैंडल, सरकार के जवाब का इंतजार है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
व्हाट्सएप जासूसी पर बोलीं प्रियंका- बड़ा स्कैंडल, सरकार के जवाब का इंतजार है
Fri, 01 Nov 2019 12:41 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी व प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई भारतीय पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की कथित जासूसी के मामले को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर ऐसा किया गया है तो इसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अगर भाजपा या सरकार ने पत्रकारों, वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं के फोन की जासूसी करने के लिए इजराइली एजेंसियों को लगाया है तो यह मानवाधिकार का घोर उल्लंघन और बड़ा स्कैंडल है जिसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर असर होगा।' साथ ही प्रियंका ने कहा कि सरकार के जवाब का इंतजार है।
विज्ञापन
दरअसल, फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप ने कहा है कि इजराइल के स्पाईवेयर ‘पेगासस’ के जरिए कुछ अज्ञात इकाइयों की वैश्विक स्तर पर जासूसी की गई। भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता भी इस जासूसी का शिकार बने हैं।
विज्ञापन
इस विवाद पर गृह मंत्रालय का कहना है कि सरकार नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिकों की निजता के उल्लंघन की खबरें भारत की छवि को धूमिल करने की कोशिश है।
If the BJP or the government has engaged Israeli agencies to snoop into the phones of journalists, lawyers, activists and politicians, it is a gross violation of human rights and a scandal with grave ramifications on national security. Waiting for the government’s response.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 1, 2019