फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Pramod Krishnam appeals that farmers postpone kisan andolan in view of Corona

कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने की अपील : कोरोना को देखते हुए आंदोलन स्थगित करें किसान, किसानों ने किया इनकार

Tue, 20 Apr 2021 11:50 PM IST
Jeet Kumar अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 20 Apr 2021 11:50 PM IST
सार

  • किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा- कृषि कानूनों की वापसी तक जारी रहेगा आंदोलन, किसानों को कोरोना से बचाने का कर रहे पूरा उपाय  

विज्ञापन
Congress leader Pramod Krishnam appeals that farmers postpone kisan andolan in view of Corona
कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किसानों से अपना आंदोलन वापस लेने की अपील की है। उन्होंने मंगलवार को एक ट्वीट करते हुए कहा कि देश पर जब-जब कोई संकट आया है, किसान हमेशा देश के साथ खड़ा रहा है।

विज्ञापन


कोरोना की लगातार कठिन होती स्थिति भी देश के सामने एक विकट संकट है और इस संकट की घड़ी में सबको एक साथ खड़े होकर यह लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना की इस स्थिति को देखते हुए किसानों को अपना आंदोलन इस समय के लिए स्थगित कर देना चहिए।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी के विशेष सलाहकार आचार्य प्रमोद कृष्णम किसान आंदोलन के बड़े समर्थक रहे हैं। उन्होंने न केवल किसानों का पुरजोर समर्थन किया, बल्कि उनके मंच पर पहुंचकर किसानों की आवाज को मजबूती दी। प्रियंका गांधी की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आयोजित हुई बड़ी किसान रैलियों के पीछे भी उनकी बड़ी भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका मानना रहा है कि देश के किसानों के हित में नए कृषि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए। हालांकि, कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उन्होंने किसानों से अपील की है कि अब वे अपना आंदोलन वापस ले लें।

पीएम से भी की अपील
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने केवल किसानों से ही आंदोलन वापस लेने की अपील नहीं की, बल्कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की है कि वे अपनी जिद छोड़ किसानों से बातचीत करें और इस आंदोलन का एक हल निकालने की पहल करें।

कृष्णम ने कहा है कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने धर्माचार्यों से कुंभ के जल्द समापन का अनुरोध किया था, उसी प्रकार उन्हें किसानों से भी अपील-बातचीत कर आंदोलन को स्थगित करने का प्रयास करना चाहिए।

किसानों ने कहा- आंदोलन वापसी का सवाल नहीं
कांग्रेस नेता की इस अपील के बावजूद किसानों ने अपना आंदोलन स्थगित करने से इनकार किया है। किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा है कि आंदोलन वाली जगहों पर किसान उसी स्थिति में रह रहे हैं जिन हालातों में दिल्ली-मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों में करोड़ों लोग अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। अगर कोरोना के खतरे के कारण झुग्गियों से करोड़ों लोगों को हटाने के बारे में सरकार कोई बात सोच रही है तभी किसानों को उन्हीं कारणों के आधार पर हटाया जाना सही होगा।


उन्होंने कहा कि धरना स्थलों पर किसान पर्याप्त सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए आंदोलन जारी रखे हुए हैं और यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

योगेंद्र यादव ने कहा कि किसानों को कोरोना का खतरा अवश्य है, लेकिन वे इसके लिए लगातार किसानों को जागरूक कर रहे हैं। इसके साथ ही धरना स्थलों पर किसानों को वैक्सीन लगाने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। किसान कोरोना के खतरे का सामना करते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग जारी रखेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed