{"_id":"63f35994a1c7cd35d30be7fc","slug":"congress-leader-pawan-khera-insulting-pm-modi-bjp-reacted-strongly-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन खेड़ा की फिसली जुबान: पीएम मोदी को लेकर कहा कुछ ऐसा कि भड़क गई भाजपा, बोली- यह पहली बार नहीं है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पवन खेड़ा की फिसली जुबान: पीएम मोदी को लेकर कहा कुछ ऐसा कि भड़क गई भाजपा, बोली- यह पहली बार नहीं है
Mon, 20 Feb 2023 05:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 Feb 2023 05:01 PM IST
सार
पवन खेड़ा, प्रधानमंत्री का पूरा नाम बोलते हुए उनके पिता का गलत नाम बोल गए। गलती सुधारी भी, लेकिन बाद में फिर गलत नाम लेकर उन पर तंज कस दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अदाणी मामले में संयुक्त संसदीय कमेटी(जेपीसी) की मांग कर रही कांग्रेस ने अब भाजपा पर जुबानी हमले तेज कर दिए हैं। कांग्रेस हर तरह से कमेटी के गठन के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाह रही है। इस बीच एक प्रेसर्वाता में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की जुबान फिसल गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्प्णी की, जिस पर भाजपा भड़क गई है।
विज्ञापन
पवन खेड़ा, प्रधानमंत्री का पूरा नाम बोलते हुए उनके पिता का गलत नाम बोल गए। गलती सुधारी भी, लेकिन बाद में फिर गलत नाम लेकर उन पर तंज कस दिया। उन्होंने कहा, हम स्पष्ट बात कर रहे हैं जेपीसी की, लेकिन वह इससे भाग रहे हैं। वह इस मांग से क्यों डरते हैं? जब नरसिम्हा राव व अटली जी जेपीसी बना सकते हैं, तो प्रधानमंत्री को इससे क्या डर है।
विज्ञापन
भाजपा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने पवन खेड़ा पर हमला बोला ळै। उन्होंने कहा, जिस तरह से कांग्रेस ने पीएम के पिता का मजाक उड़ाया वह निंदनीय है। यह पहली बार नहीं है जब वे पीएम पर इस तरह के निजी हमले कर रहे हैं। कांग्रेस को यह बात हजम नहीं हो रही है कि साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला इतने ऊंचे पद पर कैसे बैठ सकता है।
विज्ञापन