फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader moves Rajya Sabha about National Anthem replacing the word 'Sindh' with 'Northeast

कांग्रेस सांसद ने फिर उठाई राष्ट्रगान में बदलाव की मांग, कहा-सिंध को उत्तर पूर्व से बदलें

Fri, 16 Mar 2018 05:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Mar 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
Congress leader moves Rajya Sabha about National Anthem replacing the word 'Sindh' with 'Northeast
संसद भवन
कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ने शुक्रवार को राज्यसभा में राष्ट्र गान को लेकर एक संशोधन की मांग करते हुए प्रस्ताव पेश किया है। असम से सांसद बोरा ने राष्ट्रगान से 'सिंध' शब्द निकालने की मांग की। उनका कहना है कि क्योंकि यह एक ऐसे राज्य को संदर्भित करता है जो साल 1947 में भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बन गया।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने कहा है कि 'सिंध' की जगह 'नार्थ ईस्ट' शब्द को राष्ट्रगान में सम्मिलित किया जाना चाहिए जो भारत के पूर्वोत्तर इलाके में स्थित राज्यों का उल्लेख करेगा। उन्होंने यह भी लिखा है कि नॉर्थ ईस्ट भारत का अभिन्न अंग है लेकिन राष्ट्रगान में इस राज्य का कोई जिक्र नहीं है। 
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा द्वारा राष्ट्रगान में सिंध के स्थान पर उत्तर पूर्व लिखे जाने की मांग पर वर्ल्ड सिंधी कांग्रेस के लखू लुहाना ने कड़ा ऐतराज जताया है। लखू ने कहा कि हिंद शब्द कहीं से नहीं आया है बल्कि यह सिंध से ही निकला है। उन्होंने कहा कि सिंध से हिंद और हिंद से हिंदुस्तान बना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा 'रबींद्रनाथ टैगोर इतिहास के बेहतर जानकार थे और उन्होंने सिंध को राष्ट्रगान में जगह दी। क्या कोई राष्ट्र अपनी सभ्यता का आधार हटा सकता है। माना कि सिंध अब पाकिस्तान का हिस्सा है लेकिन ज्यादात्तर सिंधी खुद को पाकिस्तान से जुड़ा हुआ महसूस नहीं करते।'

इससे पहले इसी तरह की मांग मार्च 2016 में शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने उठाई थी, जिन्होंने 'सिंध' शब्द को राष्ट्रगान से हटाने की मांग की थी, क्योंकि अब प्रांत पाकिस्तान का हिस्सा है ।

1911 में नोबेल पुरस्कार विजेता रबींद्रनाथ टैगोर ने राष्ट्र गान 'जन गण मन' लिखा था, जब भारतीय क्षेत्र पश्चिम में बलूचिस्तान से लेकर पूर्व तक और सिलहट तक फैला था। हालांकि, बंटवारे के बाद, सिंध, बलूचिस्तान, खैबर-पख्तूनख्वा और पंजाब के कुछ हिस्से पाकिस्तान में चले गए हैं। वहीं सिलहट, ढाका और बंगाल के अन्य भागों को पूर्वी पाकिस्तान को सौंप दिया गया जो कि बाद में बांग्लादेश बन गया। 


 
रिपुन ने अपनी मांग में यह भी लिखा है कि तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने संविधान सभा में 24 जनवरी 1950 को कहा था कि यदि सरकार चाहे तो वह राष्ट्रगान में बदलाव ला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed