फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Mani Shankar Aiyar said people in power consider only Hinduism practicing people as Real Indians

मणिशंकर अय्यर बोले: सत्ता में बैठे लोग केवल 80 फीसदी आबादी को 'असली भारतीय' मानते हैं

Mon, 15 Nov 2021 10:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 15 Nov 2021 10:47 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की नई किताब सनराइज ओवर अयोध्या के सामने आने के बाद हिंदुत्व को लेकर फिर से बहस शुरू हो गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने भी इसे लेकर केंद्र की भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को निशाने पर लिया है।

विज्ञापन
Congress leader Mani Shankar Aiyar said people in power consider only Hinduism practicing people as Real Indians
Mani Shankar Aiyar - फोटो : File

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मणि शंकर अय्यर भी देश में हिंदू धर्म और हिंदुत्व को लेकर चल रही बहस में शामिल हो गए। अय्यर ने भाजपा की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग देश की केवल 80 फीसदी आबादी को 'असली भारतीय' मानते हैं जो हिंदू धर्म का पालन कर रही है।

विज्ञापन


अय्यर ने कहा, हम इस देश के सभी नागरिकों को भारतीय मानते हैं। लेकिन कुछ लोग हैं जो इस समय सत्ता में हैं, उनका मानना है कि 80 फीसदी लोग ही सच्चे भारतीय हैं जो हिंदू धर्म का पालन करते हैं। बाकी लोग भारतीय नहीं हैं, देश में मेहमान की तरह हैं जिन्हें यहां से वह कभी भी निकाल सकते हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मणिशंकर अय्यर ने यह बात रविवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता को सबसे बेहतर तरीके से जवाहरलाल नेहरू ने समझा था और हमारे लिए भी इसे समझना बहुत अधिक आवश्यक है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अय्यर ने भारत की विविधता को उल्लेखित करते हुए कहा कि पंडित नेहरू जानते थे कि भारत में कई भाषाओं, रंगों, जातियों, परंपराओं, संगीत, साहित्य और दर्शन से जुड़े हुए लोग हैं। अगर हम इसे नहीं समझेंगे तो इसका अर्थ है कि हम भारत माता की प्रशंसा नहीं बल्कि निंदा कर रहे हैं।


अय्यर ने कहा कि जो हिंदुत्व में भरोसा करते हैं और जो लोग संविधान में भरोसा करते हैं, उनमें यही अंतर है। उनकी यह टिप्पणी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदू धर्म और हिंदुत्व अलग-अलग हैं। उन्होंने भाजपा और संघ पर भी सवाल उठाए थे।

उन्होंने इस दौरान मुगलों और अंग्रेजों में अतंर को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि मुगलों ने भारत को अपना घर बनाया था जबकि अंग्रेजों ने कहा था कि हम यहां राज करने आए हैं लेकिन यह हमारा घर नहीं है। भारत ऐसा अकेला देश है जहां मुसलमान आए थे लेकिन यह इस्लामी देश नहीं बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed