पेट्रोल-डीजल के दाम: मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र को घेरा, खराब नीतियों को बताया जिम्मेदार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने इसके पीछे केंद्र की खराब नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खड़गे ने कहा कि 2014 से अब तक, पेट्रोल की कीमतों में 326 बार बढ़ोतरी हो चुकी है। अगर में केवल हाल के दो महीनों की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 38 बार बदलाव हुआ है। फिर भी वो (केंद्र सरकार) ये स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं कि कीमतें इतनी अधिक बढ़ गई हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के स्थान पर अगर उन्होंने इसे कम किया होता तो पेट्रोल और डीजल के दाम भी कम हो गए होते। लेकिन उन्होंने एक्साइज ड्यूटी बढ़ानी जारी रखी और इस पर कर लगाए। किसी राज्य को कर नहीं मिलता, यह सीधे केंद्र सरकार की जेब में जाता है।
Instead of increasing excise duty had they brought it down, the prices of petrol & diesel would have come down. But they kept increasing the excise duty and added cess to it. No state gets that cess, it goes directly in the pocket of Central Govt: Mallikarjun Kharge, Congress
— ANI (@ANI) July 12, 2021