फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Kharge, rahul Gandhi press conference after case of pushing in parliament, News in hindi

Parliament Row: धक्का-मुक्की विवाद पर बोले राहुल गांधी- संसद की सीढ़ियों पर डंडे लेकर खड़े थे भाजपा के सांसद

Thu, 19 Dec 2024 04:48 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 19 Dec 2024 04:48 PM IST
सार

Parliament Row: प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम संसद में हर रोज धरना प्रदर्शन करते थे, कभी हिंसा नहीं हुई। आज भी हम लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान हमारे ऊपर हमला किया गया। भाजपा के सांसदों ने मुझे धक्का दिया।

विज्ञापन
Congress leader Kharge, rahul Gandhi press conference after case of pushing in parliament, News in hindi
संसद के बाहर विवाद के बाद कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : ANI

विस्तार

राज्यसभा में धक्का-मुक्की वाले विवाद के बाद कांग्रेस की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, जयराम रमेश समेत तमाम नेता मौजूद रहे। इस दौरान संविधान पर बहस के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री के भाषण पर राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'सरकार और खासकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डॉ. बीआर अंबेडकर के बारे में जो बयान दे रहे हैं, वह बहुत दुखद है और उन्होंने (अमित शाह) कल तथ्यों को देखे बिना ही प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जवाहरलाल नेहरू, डॉ. बीआर अंबेडकर को गाली देने से पहले उन्हें तथ्यों को देखना चाहिए।
विज्ञापन

 
'भाजपा ने नेहरू-आंबेडकर पर सिर्फ झूठ बोला'
खरगे ने आगे कहा कि, आंबेडकर पर बयानबाजी काफी दुखदायक है, गृह मंत्री ने तथ्यों से परे बात कही। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने नेहरू-आंबेडकर पर सिर्फ झूठ बोला और उनका अपमान किया। गृह मंत्री अमित शाह अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है। हमारी मांग है कि गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और देश से माफी मांगनी चहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद परिसर में धक्का-मुक्की वाले विवाद पर बोले खरगे
इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम संसद में हर रोज धरना प्रदर्शन करते थे, कभी हिंसा नहीं हुई। आज भी हम लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। हमें मकर द्वार पर रोका गया। इस दौरान हमारे ऊपर हमला किया गया। भाजपा के सांसदों ने मुझे धक्का दिया। हमारी महिला सांसदों को भी धक्का दिया गया। वो लोग हमारा मजाक उड़ा रहे थे। हम इस मामले में देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे।
 

राहुल गांधी ने मांगा गृह मंत्री का इस्तीफा
वहीं इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मामले में देश से माफी मांगे और केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा भी दें। राहुल गांधी ने आगे कहा कि भाजपा ने संसद में अदाणी के मामले पर चर्चा को रोकने की कोशिश की। भाजपा शुरू से इस पर मुद्दे को भटका रही है। इसके बाद गृह मंत्री का आंबेडकर को लेकर बयान आया। राहुल गांधी ने कहा कि- भाजपा की सोच आंबेडकर विरोधी है। आज फिर भाजपा ने फिर से फिर से मुद्दे को भटकाने की कोशिश की। हम आज संसद जा रहे थे, संसद की सीढ़ियों पर बीजेपी के सांसद डंडे लेकर खड़े थे और हमें अंदर नहीं जाने दे रहे थे।

 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed