{"_id":"5a7494e44f1c1baa1b8b51d4","slug":"congress-leader-jyotiraditya-scindia-appealed-ec-for-free-and-fair-bypoll-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में निष्पक्ष उपचुनाव की मांग के साथ कांग्रेस नेता चुनाव आयोग पहुंचे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मध्यप्रदेश में निष्पक्ष उपचुनाव की मांग के साथ कांग्रेस नेता चुनाव आयोग पहुंचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
ज्योर्तिरादित्य सिंधिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा की दो सीटों कोलारस और मुंगावाली के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नेता चुनाव आयोग पहुंच गए हैं। कांग्रेस नेता और सांसद ज्योर्तिरादित्य सिंधिया और पार्टी के कानूनी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष चुनाव की मांग की है। चुनाव में गड़बड़ी की संभावना और दागी अधिकारियों की तैनाती को लेकर पार्टी ने संबंधित दस्तावेज भी आयोग को सौंपे हैं।
चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में ज्योर्तिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, 'हम चुनाव आयोग के सामने अपनी प्रार्थना लेकर गए थे। हमने आयोग से मांग की है कि उपचुनाव सही तरीके से निष्पक्ष हों। भाजपा चुनाव में षडयंत्र और प्रशासन का दुर्पयोग कर सकती है लिहाजा आयोग की ओर से कदम उठाए जाएं।'
सिंधिया ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर कुछ ऐसे अधिकारियों को तैनात किया गया है जिनका इतिहास संदिग्ध है। जिसके चलते चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों की सूची और उनसे संबंधित दस्तावेज आयोग को सौंप दी गई हैं। जिसके बाद आयोग की ओर से उन्हें विश्वास दिलाया गया है कि मामले की जल्द समीक्षा कर कदम उठाए जाएंगे।