{"_id":"6510e76bb943684df106a873","slug":"congress-leader-jairam-ramesh-writes-letter-to-vice-president-jagdeep-dhankhar-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा: ‘दर्शक दीर्घा से नारेबाजी करने वालों पर हो कार्रवाई’, जयराम रमेश ने उपराष्ट्रपति को लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा: ‘दर्शक दीर्घा से नारेबाजी करने वालों पर हो कार्रवाई’, जयराम रमेश ने उपराष्ट्रपति को लिखा पत्र
Mon, 25 Sep 2023 07:20 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Mon, 25 Sep 2023 07:20 AM IST
सार
राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम ने 50 से अधिक दर्शकों की ओर से राजनीतिक नारेबाजी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए भारी निराशा जताई है।
विज्ञापन
Jairam Ramesh
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा में दर्शक दीर्घा से राजनीतिक बयानबाजी के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की प्रियंका चतुर्वेदी ने इस संबंध में सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखा है। यह घटना 21 सितंबर की है जिस दिन संसद के उच्च सदन में महिला आरक्षण बिल 100 फीसदी बहुमत के साथ पारित हुआ था।
सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम ने 50 से अधिक दर्शकों की ओर से राजनीतिक नारेबाजी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए भारी निराशा जताई है। कांग्रेस नेता ने अपने पत्र में लिखा है कि दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ लोगों की ओर से राजनीतिक नारेबाजी और हंगामा करते देखा गया। उन्होंने इसे नियम 264 का स्पष्ट उल्लंघन बताया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा के सभापति से राजनीतिक नारेबाजी के मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा, मैंने राज्यसभा चेयरमैन को पत्र लिखा है। 21 सितंबर को जब सदन में कार्यवाही चल रही थी, तब राजनीतिक नारेबाजी की गई।