फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Jairam Ramesh Swipe on BJP Amit Shah Chanakya NDA vs INDI on LokSabha Election 2024 news and u

Election: जयराम रमेश का तंज- कौन है स्वघोषित चाणक्य जो सीटों की बख्शीश ढूंढते हुए कई दरवाजे 'खटाखट' खटखटा रहे

Wed, 05 Jun 2024 06:35 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 05 Jun 2024 06:35 PM IST
सार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा, कार्यवाहक प्रधानमंत्री अपना सिकुड़ा हुआ सीना ठोक कर बोल रहे हैं कि 1962 के बाद से कोई सरकार लगातार तीन बार नहीं चुनी गई है। जिस इतिहास को मास्टर डिस्टॉर्टियन भी दोबारा नहीं लिख सकते, वह यह है कि नेहरू 1952 में 364, 1957 में 371 और 1962 में 361 सीटों के साथ प्रधानमंत्री चुने गए थे।

विज्ञापन
Congress Leader Jairam Ramesh Swipe on BJP Amit Shah Chanakya NDA vs INDI on LokSabha Election 2024 news and u
जयराम रमेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 'इंडिया गठबंधन' में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। खासतौर पर, कांग्रेस पार्टी के नेता जयराम रमेश, भाजपा पर निशाना साधने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे। उन्होंने बुधवार को एक के बाद एक, कई ट्वीट कर दिए। अपने ट्वीट में जयराम रमेश ने दो शब्दों 'मास्टर डिस्टॉर्टियन' और 'स्वघोषित चाणक्य' का इस्तेमाल किया है। जयराम ने लिखा, जिस इतिहास को मास्टर डिस्टॉर्टियन भी दोबारा नहीं लिख सकते, वह यह है कि नेहरू 1952 में 364, 1957 में 371 और 1962 में 361 सीटों के साथ प्रधानमंत्री चुने गए थे। दूसरा, उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेता के लिए लिखा, सीटों की बख़्शीश ढूंढते हुए कई दरवाजे 'खटाखट खटाखट' खटखटा रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा, कार्यवाहक प्रधानमंत्री अपना सिकुड़ा हुआ सीना ठोक कर बोल रहे हैं कि 1962 के बाद से कोई सरकार लगातार तीन बार नहीं चुनी गई है। जिस इतिहास को मास्टर डिस्टॉर्टियन भी दोबारा नहीं लिख सकते, वह यह है कि नेहरू 1952 में 364, 1957 में 371 और 1962 में 361 सीटों के साथ प्रधानमंत्री चुने गए थे। नरेंद्र मोदी को 2024 में 241 सीटें मिली हैं। यह उनके खिलाफ एक प्रचंड जनादेश है, लेकिन वह इसका सम्मान नहीं करना चाहते। निवर्तमान प्रधानमंत्री अब कार्यवाहक प्रधानमंत्री बन चुके हैं। 
विज्ञापन


जयराम रमेश के मुताबिक, देश ने इनके खिलाफ प्रचंड जनादेश दिया है, लेकिन ये डेमोक्रेसी को डेमो-कुर्सी बनाना चाहते हैं। अहंकाराचार्या मोदी और स्वघोषित चाणक्य, अमित शाह, फिक्स्ड मैच खेलने में माहिर हैं। जनता के जनादेश के बाद मोदी-शाह की पार्टनरशिप पहली बार अपने आप को मुश्किलों के घेरे में पा रही है। अब तक एक बॉल फेंकता था, तो दूसरा उस पर छक्का मारता था। अब बॉल, जनता ने फेंकी है। क्या शाहों के शाह फ्रंट फुट पर खेल पायेंगे? क्या निवर्तमान विश्व गुरु सामना कर पाएंगे जनता की फुल टॉस डिलीवरी का?
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम रमेश ने लिखा, स्वघोषित चाणक्य, अमित शाह, आखिरकार अपने ही बिछाये जाल में बुरी तरह फंस चुके हैं। जनता को हर कदम पर बेवकूफ बनाने वाले और बड़े से बड़े पूंजीपतियों को आंख दिखाने वाले शाहों के शाह आज हाथ में कटोरा लिए सीटों की बख्शीश ढूंढते हुए कई दरवाजे 'खटाखट खटाखट' खटखटा रहे हैं। अहंकार की हर सीमा को कैसे पार किया जा सकता है, यह पिछले दस सालों में नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया है। अहंकार की चारदीवारी को एक बटन दबा कर कैसे तहस-नहस किया जा सकता है, यह इस देश की जनता ने बखूबी कर दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed