फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader digvijay singh asks pm narendra modi who is lying on balakot air strike

दिग्विजय सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले को कहा 'दुर्घटना', पीएम मोदी से पूछे कई सवाल

Tue, 05 Mar 2019 09:06 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Tue, 05 Mar 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
congress leader digvijay singh asks pm narendra modi who is lying on balakot air strike
दिग्विजय सिंह - फोटो : PTI
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान के बालाकोट में हुई भारतीय वायुसेना के हवाई हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवालों की झड़ी लगा दी है। दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा है कि सवाल ना तो सत्ता का है और ना ही सियासत का। बल्कि सवाल उन मां और बहनों का है जिन्होंने अपने बेटों और भाइयों को खोया है। दिग्विजय ने कहा है कि मोदी जी को इनके सवालों का जवाब देना चाहिए। भाजपा सेना की सफलता को अपनी सफलता साबित कर चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन दिग्विजय सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले को 'दुर्घटना' कह दिया है। जिसके बाद भाजपा इसे मुद्दा बना सकती है। 
विज्ञापन




दिग्विजय सिंह ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। दिग्विजय सिंह ने पहला ट्वीट कर लिखा, "हमें हमारी सेना पर उनकी बहादुरी पर गर्व है व सम्पूर्ण विश्वास है। सेना में मैंने मेरे अनेकों परिचित व निकट के रिश्तेदारों को देखा है किस प्रकार वे अपने परिवारों को छोड़ कर हमारी सुरक्षा करते हैं। हम उनका सम्मान करते हैं।" 
विज्ञापन

 


उन्होंने आगे लिखा, "किन्तु पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है जिससे हमारी भारत सरकार की  विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है।" 
 

दिग्विजय सिंह ने इसके बाद लिखा, "प्रधान मंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं 300 आतंकवादी मारे गए। भाजपा अध्यक्ष कहते हैं 250 मारे हैं। योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गए और आपके मंत्री एसएस आहलूवालिया कहते एक भी नहीं मरा। और आप इस विषय में मौन हैं। देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है।" 
 


सिंह ने लिखा, "मोदी जी सवाल ना सियासत का है ना सत्ता का। सवाल उन बिलखती बहनों का है जिन्होंने अपने भाई खोए हैं सवाल उस मां का है जिसके लाड़ले की शाहदत हुई है और सवाल उस वीरांगना का है जिसने अपना पति खोया है। इनके सवालों का जवाब आप कब देंगे?" 
 

दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री से आखिरी ट्वीट कर सवाल किया, "आप, आपके वरिष्ठ नेता और आपकी पार्टी सेना की सफलता को जिस प्रकार से भाजपा केवल अपनी सफलता साबित कर चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं वह हमारे देश के सुरक्षा कर्मियों की बहादुरी और समर्पण का अपमान है। देश का हर नागरिक भारतीय सेना और समस्त सुरक्षा कर्मियों का सम्मान करता है।" 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed