दिग्विजय बोले- मुसलमान ही जेल तोड़कर क्यों भागते हैं, हिंदू क्यों नहीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल एनकाउंटर पर राजनीतिक बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को फिर सवाल उठाते हुए पूछा है कि हमेशा मुसलमान ही जेल तोड़कर क्यों भागते हैं, हिंदू क्यों नहीं? बीजेपी ने कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल पूछा है कि दिग्विजय सिंह जो कह रहे हैं, क्या वह कांग्रेस पार्टी की लाइन है।
दिग्विजय सिंह ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा, 'सिर्फ मुसलमान ही जेल तोड़कर क्यों भागते हैं, हिंदू क्यों नहीं? राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को इस मामले में जरूर जांच करनी चाहिए और कोर्ट को निगरानी करनी चाहिए। साथ ही इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि आखिर क्या दिक्कत है कि सिर्फ मुसलमान ही जेल से भागते हैं।'
Why do only Muslims break out of jail and not Hindus: Digvijaya Singh, Congress #BhopalJailBreak pic.twitter.com/dyi6QLn1xq
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) November 1, 2016
सोमवार को भी कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा था कि जिस प्रकार से सिमी के लोग जेल तोड़कर भाग रहे हैं, उसमें ये भी जांच होनी चाहिए कि कहीं इसमें मिलीभगत तो नहीं है। दिग्गी ने कहा था कि आरएसएस और कट्टरपंथी मुस्लिम विचारधारा के लोग मिलकर ही देश में दंगे-फसाद कराते हैं। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
बीजेपी ने सोनिया गांधी से पूछे सवाल
केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिग्विजय के बयान पर सोनिया गांधी से सवाल पूछा है। उन्होंने पूछा, 'मैं सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि दिग्विजय सिंह जो कह रहे हैं क्या वह कांग्रेस पार्टी की लाइन है?' उन्होंने कहा कि इससे पहले भी दिग्विजय सिंह ने बाटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे और तब सोनिया गांधी को कहना पड़ा था कि यह कांग्रेस पार्टी की लाइन नहीं है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सभी लोगों को एकसुर में बोलना चाहिए।
केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि ऐसे राजनेताओं पर लानत है। जो शहादत का अपमान कर रहे हैं।I need to ask Sonia Gandhi whether or not what Digvijaya Singh is saying is Congress party's line?: Ravi Shankar Prasad #Bhopalencounter pic.twitter.com/2Hgi0AuQXD
— ANI (@ANI_news) November 1, 2016
#Watch: Union Minister Venkaiah Naidu speaks on #Bhopalencounter; dubs concern around it as ‘cheap politics’ pic.twitter.com/mg0lK4JjSc
— ANI (@ANI_news) November 1, 2016