{"_id":"5f3afe9987d93f366067ae59","slug":"congress-leader-chennithala-moves-kerala-high-court-to-stop-collection-of-call-details-of-corona-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल पुलिस को कोरोना मरीजों की कॉल डिटेल निकालने से रोकने को चेन्निथला पहुंचे हाईकोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल पुलिस को कोरोना मरीजों की कॉल डिटेल निकालने से रोकने को चेन्निथला पहुंचे हाईकोर्ट
Tue, 18 Aug 2020 03:33 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 18 Aug 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
Ramesh chennithala
- फोटो : ANI
केरल पुलिस को कोरोना मरीजों की कॉल डिटेल निकालने से रोकने के लिए कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला सोमवार को हाईकोर्ट पहुंच गए। उन्होंने हाईकोर्ट से पुलिस को संक्रमित व्यक्तियों और क्वारंटीन सेंटर में ठहरे लोगों की काल डिटेल नहीं निकालने का निर्देश देने की मांग की।
विज्ञापन
केरल विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष चेन्निथला ने हाईकोर्ट में कहा, कॉल डिटेल निकालने का राज्य सरकार का फैसला पूरी तरह असांविधानिक है। हाईकोर्ट इस मामले में मंगलवार को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पिछले हफ्ते कहा था कि पुलिस कोरोना को फैलने से रोकने के लिए महामारी से ग्रस्त हुए मरीजों की कॉल डिटेल निकाल रही है। ताकि पता लग सके कि संक्रमित व्यक्ति किस किस से मिले और कहां कहां गए।
विज्ञापन
इस कदम का विरोध भी हुआ और लोगों की निजता को खतरा बताते हुए चिंता व्यक्त की गई थी। इस पर विजयन ने 13 अगस्त को किसी तरह की चिंताओं को निराधार बताते हुए कहा था कि कॉल डिटेल निकालने से कोरोना मरीजों की निजता को कोई खतरा नहीं होगा।