{"_id":"6576c00baa7862efd9082c11","slug":"congress-leader-bk-hariprasad-says-savarkar-s-portrait-in-the-assembly-is-an-insult-to-freedom-fighters-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'यह स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान', विधानसभा में सावरकर की तस्वीर पर कांग्रेस नेता का बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'यह स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान', विधानसभा में सावरकर की तस्वीर पर कांग्रेस नेता का बयान
Mon, 11 Dec 2023 01:23 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:23 PM IST
सार
कांग्रेस के नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि विधानसभा में सावरकर की तस्वीर लगाना स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान शून्य है।
विज्ञापन
बीके हरिप्रसाद
विस्तार
विधानसभा में लगी हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर की आदमकद तस्वीर को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है।कांग्रेस ने इसे स्वतंत्रता सैनानियों का अपमान बताया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि विधानसभा में सावरकर की तस्वीर लगाना स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान शून्य है और विधानसभा में उनकी तस्वीर होना बहुत दुखद है। उनकी तस्वीर हटाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है, भाजपा की पिछली सरकार के दौरान विधानसभा कक्ष में कई राष्ट्रीय आदर्श शख्सियतों की तस्वीरों के साथ सावरकर की तस्वीर का अनावरण किया गया था। पिछले साल दिसंबर में सावरकर की तस्वीर के अनावरण की तत्कालीन विपक्षी दल कांग्रेस ने आलोचना की थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि यह एकतरफा निर्णय है और उसे इस बारे में अंधेरे में रखा गया।
विज्ञापन