{"_id":"5a880f924f1c1ba32a8b7db5","slug":"congress-leader-abhishek-singhvi-said-he-take-legal-action-against-bjp-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNB फ्रॉड पर महासंग्राम जारी, अभिषेक मनु सिंघवी बोले- मानहानि का दावा करूंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PNB फ्रॉड पर महासंग्राम जारी, अभिषेक मनु सिंघवी बोले- मानहानि का दावा करूंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Feb 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नैशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर होने के बाद भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को इस घोटाले में लपेटा। तो बदले में सिंघवी ने भी बीजेपी के नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस करने की बात कही है। उन्होंने कहा, 'भाजपा नेता जिस तरह से मुझे नीरव मोदी मामले में खींच रहे हैं मैं उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा और मानहानि केस कर सकता हूं।'
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी का संबंध नीरव मोदी और उनकी कंपनियों से है। इससे नाराज सिंघवी ने इसे मानहानि बताया और मुकदमा दायर करने की बात कही। उन्होंने कहा, 'न तो मेरा और न ही मेरी पत्नी और बेटे का गीतांजलि से कोई लेना देना है और न ही नीरव मोदी की कंपनी से ही कोई वास्ता है।' अभिषेक ने कहा कि नीरव की कंपनी का ऑफिस कमला मिल्स प्रॉपर्टी के अद्वैत होल्डिंग में था। नीरव की कंपनी अद्वैत होल्डिंग में किरायेदार हैं जिसके निदेशक मेरी पत्नी और बेटा हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अद्वैत होल्डिंग की मुंबई के परेल में व्यवसायिक प्रोपर्टी है। जिसे कंपनी ने कुछ साल पहले फायरस्टोन कंपनी को किराये पर दिया था। ना अद्वैत की और न ही मेरे परिवार वालों की कोई रुचि मोदी में है और न ही फायरस्टोन में थी। बता दूं कि फायरस्टोन ने कमला मिल्स का क्षेत्र दिसंबर 2017 में ही खाली कर दिया था।

Neither my wife, sons nor me have anything whatsoever to do with #Gitanjali or #NiravModi companies. The company was a tenant of a Kamla Mills property owned by Adwait holdings in which my wife & sons are a director: Abhishek Singhvi
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 17, 2018