फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Abhishek Manu Singhvi attack on UP CM yogi adityanath over Supreme Court verdict 

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी बोले- दुख की बात है कि यूपी के सीएम को संविधान का कोई ज्ञान नहीं है

Sun, 28 Oct 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Oct 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Abhishek Manu Singhvi attack on UP CM yogi adityanath over Supreme Court verdict 
abhishek manu singhvi - फोटो : PTI
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये भारत के लिए बहुत ही दुख कि बात है कि यूपी के मुख्यमंत्री को संविधान का बिल्कुल भी ज्ञान नहीं है। बता दें कि सीएम योगी ने केरल के सबरीमाला मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए फैसले पर टिप्पणी की है। 
विज्ञापन

 



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि जह वह सबरीमाला पर आदेश दे सकता है तो राम मंदिर पर भी फैसला सुनाए। राम मंदिर निर्माण कोई राजनीतिक नहीं, धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में राम मंदिर को लेकर अहम बयान दिया। कहा, किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। अगर सुप्रीम कोर्ट सबरीमाला मंदिर पर अपना फैसला दे सकता है तो हम अपील करते हैं कि राम मंदिर पर भी वह निर्णय ले।

राम जन्मभूमि राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बनने जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सबसे लंबा हाई-वे होगा।


उन्होंने दावा किया कि यूपी में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में 6 लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराया गया है। बिजली आपूर्ति में सुधार किया है। पहले केवल पांच जिलों को बिजली मिलती थी अब 75 जिलों में एक समान बिजली मिल रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed