{"_id":"637338dbb3112a228a057519","slug":"congress-jairam-ramesh-said-bharat-jodo-yatra-is-not-for-vote-bank-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: वोट बैंक के लिए नहीं है भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस बोली- हम भूल गए थे डोर-टू-डोर संपर्क","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Jodo Yatra: वोट बैंक के लिए नहीं है भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस बोली- हम भूल गए थे डोर-टू-डोर संपर्क
Tue, 15 Nov 2022 12:29 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 15 Nov 2022 12:29 PM IST
सार
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, यह यात्रा एकजुटता को बढ़ावा दे रही है। इसने पार्टी को फिर से जोड़ा है। अगर इसका कोई असर होता है तो यह 2024 में दिखाई देगा।
विज्ञापन
जयराम रमेश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को महाराष्ट्र के वाशिम में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य वोट बैंक से जुड़ा हुआ नहीं है। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य राजनीति से ऊपर है। हालांकि, यह एक राजनीतिक दल की यात्रा है और इसमें राजनीतिक विषय शामिल हैं। लेकिन यह सब वोट के लिए नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा, यह यात्रा एकजुटता को बढ़ावा दे रही है। इसने पार्टी को फिर से जोड़ा है। अगर इसका कोई असर होता है तो यह 2024 में दिखाई देगा। उन्होंने कहा, यह यात्रा डोर-टू-डोर संपर्क को बढ़ावा दे रही है, जिसे हम सत्ता में रहते हुए भूल गए थे।
विज्ञापन