फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress jairam ramesh reply to election commission on EVM says it tells why we need audience

EVM: 'यही वजह है जो हम ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं', जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को फिर लिखा पत्र

Mon, 08 Jan 2024 03:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 08 Jan 2024 03:33 PM IST
सार

जयराम रमेश ने लिखा कि हमारी मांग मानने के बजाय आयोग ने हमें चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद FAQ के जवाब पढ़ने की सलाह दे दी।

विज्ञापन
congress jairam ramesh reply to election commission on EVM says it tells why we need audience
जयराम रमेश - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने निर्वाचन आयोग द्वारा वीवीपैट संबंधी चिंताओं को खारिज किए जाने के बाद सोमवार को एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग विपक्षी दलों के प्रश्नों और ईवीएम से संबंधित ‘वास्तविक चिंताओं’ का ठोस जवाब देने में विफल रहा है। इस पत्र में कांग्रेस नेता ने लिखा कि  '30 दिसंबर को विपक्षी गठबंधन की तरफ से चुनाव आयोग को भेजे पत्र पर आयोग ने जवाब दिया है। मैंने चुनाव आयोग से ईवीएम और वीवीपैट पर चर्चा और सुझाव के लिए आयोग से मिलने का वक्त मांगा था, लेकिन आयोग ने हमारी मांग को नहीं माना।'
विज्ञापन


जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा किया पत्र
जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र को सोशल मीडिया पर साझा किया है। जयराम रमेश ने सोमवार को राजीव कुमार को लिखे पत्र में कहा, 'मैंने आयोग के साथ ‘इंडिया’ के घटक दलों के नेताओं की मुलाकात के लिए समय देने का स्पष्ट अनुरोध किया था। मुलाकात के एजेंडे में वीवीपीएटी के उपयोग पर चर्चा करना और सुझाव देना शामिल थे। हमारी मांग मानने के बजाय आयोग ने हमें चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद FAQ के जवाब पढ़ने की सलाह दे दी। जब हमने कहा कि हमारे सवालों के जवाब इन FAQ से नहीं मिल रहे हैं तो आयोग ने हमारे सवालों को ही गलत बता दिया है। इससे साफ पता चलता है कि हम क्यों ईवीएम और वीवीपैट पर दर्शकों के सामने चर्चा मांग कर रहे हैं। राजनीतिक पार्टियों के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट को लेकर चर्चा ना करना बेहद चिंताजनक बात है।'
विज्ञापन


जयराम रमेश ने लिखा, 'यह जानकर भी आश्चर्य होता है कि आयोग न्यायिक आदेशों की आड़ ले रहा है, हमें यह भी याद दिला रहा है कि ईवीएम और वीवीपीएटी के मुद्दे पर दायर जनहित याचिकाओं को खारिज कर दिया गया है।' कांग्रेस नेता ने लिखा, '2019 के लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ के घटक दलों को 60 प्रतिशत से अधिक वोट मिले। फिर भी आयोग इन दलों को अपने साथ मुलाकात का अवसर देने से इनकार करता रहा है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और अप्रत्याशित है।' उन्होंने कहा, 'आगामी आम चुनाव जल्द ही होने वाले हैं, मैं एक बार फिर आयोग से सम्मानपूर्वक अनुरोध करता हूं कि वह ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के के एक छोटे प्रतिनिधिमंडल से मिलें और कम से कम यह सुनें कि वीवीपैट के मुद्दे पर उन्हें क्या कहना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या है मामला
गौरतलब है कि जयराम रमेश ने विपक्षी गठबंधन की तरफ से चुनाव आयोग को 9 अगस्त 2023 को ज्ञापन देकर ईवीएम और वीवीपैट के मुद्दे पर चर्चा और सुझाव को लेकर बैठक की मांग की थी। जयराम रमेश के अनुसार, इसके बाद भी कई बार चुनाव आयोग से बैठक को लेकर मांग की गई थी, लेकिन बैठक नहीं हुई। इसके बाद जयराम रमेश ने 30 दिसंबर 2023 को चुनाव आयोग को पत्र लिखा और इसे सोशल मीडिया पर भी साझा किया। इस पत्र में मांग की गई थी कि वीवीपैट की पर्चियों की ईवीएम से 100 फीसदी मिलान किया जाए। इस पर चुनाव आयोग ने अपने जवाब में कहा था कि 30 दिसंबर 2023 को कोई नया दावा या कोई वैध चिंताएं नहीं उठाई गई हैं, जिसके लिए स्पष्टीकरण की जरूरत हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed