{"_id":"652e6a06925406567c0e0748","slug":"congress-jairam-ramesh-pm-modi-rising-prices-inflation-poor-middle-class-families-miserable-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: कांग्रेस का हमला- आंकड़ों की आड़ में धोखा देना बंद करें PM, मोदी जनित महंगाई से राहत 'विदाई' के बाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: कांग्रेस का हमला- आंकड़ों की आड़ में धोखा देना बंद करें PM, मोदी जनित महंगाई से राहत 'विदाई' के बाद
Tue, 17 Oct 2023 04:33 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 17 Oct 2023 04:33 PM IST
सार
महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, बढ़ती कीमतों के कारण गरीबों, मध्यमवर्गीय परिवारों का जीवन दयनीय बन गया है, लेकिन प्रधानमंत्री को इसकी कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर गरीब जनता की परेशानियों को अनदेखा करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने आवश्यक वस्तुओं की 'आसमान छूती' कीमतों को लेकर मंगलवार को केंद्र पर निशाना साधा। पार्टी ने दावा किया कि बढ़ती कीमतों के कारण गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों का जीवन दयनीय हो गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के अनुसार, आर्थिक मोर्चे पर मिल रही चुनौतियों के कारण हालात नाजुक हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी कोई चिंता नहीं है।
'आंकड़ों की आड़ में धोखा देना बंद करें'
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, प्रधानमंत्री को "आंकड़ों के माध्यम से लोगों को धोखा देना बंद करना चाहिए और सेवानिवृत्ति ले लेनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पद छोड़ने के बाद ही देश को "मोदी निर्मित मुद्रास्फीति" से राहत मिलेगी।
निगेटिव मुद्रास्फीति पर जयराम रमेश का तीखा सवाल
गौरतलब है कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी के कारण थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति सितंबर में भी निगेटिव दर्ज की गई। लगातार छठे महीने (-)0.26 प्रतिशत पर नकारात्मक मुद्रास्फीति के बीच कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। तीखे सवालों के लिए मशहूर जयराम रमेश ने पूछा, ऐसा क्यों है कि जब आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं तो थोक महंगाई दर आंकड़ों में घटती दिख रही है?
विज्ञापन
दाल-दूध की कीमतें आसमान छू रही हैं, त्योहारी सीजन फीका
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- 'एक्स' पर एक पोस्ट में जयराम रमेश ने कहा, "बढ़ती कीमतों ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का जीवन दयनीय बना दिया है, लेकिन प्रधानमंत्री को इसकी कोई चिंता नहीं है।" उन्होंने दावा किया, ''दाल और दूध जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिसके कारण यह त्योहारी सीजन भी फीका साबित हो रहा है।''
मोदी जनित महंगाई से राहत कैसे मिलेगी?
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, अब समय आ गया है कि मोदीजी को आंकड़ों के जरिए लोगों को धोखा देना बंद कर देना चाहिए। उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी की विदाई के बाद ही देश को मोदी जनित महंगाई से राहत मिलेगी।
भाजपा की नीतियों पर कांग्रेस के गंभीर सवाल
गौरतलब है कि कांग्रेस भारत की अर्थव्यवस्था को संभालने के तरीके को लेकर सरकार पर नियमित अंतराल पर हमले कर रही है। बढ़ती बेरोजगारी और मूल्य वृद्धि पर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेताओं ने पिछले कुछ समय में प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ भाजपा की नीतियों को कठघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस का कहना है कि इस साल के अंत में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ लोक सभा चुनाव में भी पार्टी इस मुद्दे को पूरी ताकत से उठाएगी और भाजपा की जवाबदेही तय करने का प्रयास किया जाएगा।