Congress: अमेरिका-PAK के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर भड़की कांग्रेस, जयराम रमेश बोले- स्वघोषित विश्वगुरू की...
जयराम रमेश ने ट्रंप के हालिया दावे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। ट्रंप ने पिछले साल 10 मई से कई बार भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने के दावे किए हैं। नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए ट्रंप ने कहा है कि उनके दबाव के कारण ही दो परमाणु हथियार संपन्न पड़ोसी देशों के बीच शांति स्थापित हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को अमेरिकी और पाकिस्तानी सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभ्यास किए जाने के बाद केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास ने भारत की विदेश नीति की विफलता को उजागर किया है। पाकिस्तान और अमेरिकी सेनाओं ने 'इंस्पायर्ड गैम्बिट-2026' नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया था।
रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'स्वयं को विश्वगुरु कहने वाले भारत की आत्मप्रशंसापूर्ण कूटनीति को एक और झटका देते हुए अमेरिकी केंद्रीय कमान ने अभी-अभी एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी और पाकिस्तानी सेना के सैनिकों ने 'इंस्पायर्ड गैम्बिट' नामक संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास पूरा कर लिया है।'
अपनी पोस्ट में कांग्रेस सांसद ने क्या कहा?
कांग्रेस सांसद ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'जून 2025 में तत्कालीन अमेरिकी केंद्रीय कमान प्रमुख जनरल माइकल कुनिला ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में पाकिस्तान को एक 'असाधारण सहयोगी' बताया था। राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के लिए अपनी गहरी प्रशंसा बार-बार जताई, जिनकी भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से उत्तेजक टिप्पणियों ने 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में पाकिस्तान की ओर से रचित आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि तैयार की थी। कल ही, राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया कि उन्होंने 10 मई, 2025 को ऑपरेशन सिंदूर को रुकवाने के लिए हस्तक्षेप किया था।'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर किया भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ही भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने के अपने दावे को दोहराया। इसके साथ ही यह भी कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कम से कम 1 करोड़ लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था।
ट्रंप ने कहा, 'एक साल में हमने आठ शांति समझौते किए और गाजा युद्ध खत्म किया। मध्य पूर्व में शांति कायम है। हमने भारत और पाकिस्तान, दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों को आपस में लड़ने से रोका। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने कम से कम 1 करोड़ लोगों की जान बचाई और यह वाकई अद्भुत था।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.