फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Jairam Ramesh India GDP 4 Trillion USD Bogus News for Euphoria

Congress: 'भारत की GDP 4 ट्रिलियन डॉलर की खबरें फर्जी', अदाणी और केंद्रीय मंत्रियों पर जयराम रमेश का पलटवार

Mon, 20 Nov 2023 05:38 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 20 Nov 2023 05:38 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्रियों का दावा है कि भारत की अर्थव्यवस्था चार ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो चुकी है।  GDP को लेकर बड़े दावों के बीच कांग्रेस ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। जयराम रमेश ने कहा फर्जी खबरों से उत्साह पैदा करने का प्रयास हो रहा है।

विज्ञापन
Congress Jairam Ramesh India GDP 4 Trillion USD Bogus News for Euphoria
कांग्रेस नेता जयराम रमेश (फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत की जीडीपी 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर चुकी है। केंद्रीय मंत्रियों के इस दावे पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि ऐसी फर्जी खबरें उत्साह पैदा करने के लिए हैं। कांग्रेस ने भाजपा पर हेडलाइन प्रबंधन के आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन


जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्रियों को 'ढोल बजाने वाले नेता' करार दिया
सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स का सहारा लिया। एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि कुछ केंद्रीय मंत्रियों और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने "फर्जी" दावे किए हैं। "कल दोपहर 2:45 बजे से शाम 6:45 बजे के बीच, जब देश क्रिकेट मैच देखने में व्यस्त था, मोदी सरकार के कई ढोल बजाने वाले नेताओं और कारोबारियों ने एक्स पोस्ट में दावा किया कि कल ही भारत की जीडीपी 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है।''
विज्ञापन


फर्जी खबर के आधार पर उत्साह और उन्माद पैदा करने के मंसूबे
जयराम रमेश के अनुसार, भारत की जीडीपी पर दावे करने वाले नेताओं में राजस्थान और तेलंगाना के वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री भी शामिल रहे। उन्होंने अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी का नाम लिए बिना कहा कि नेताओं-मंत्रियों के साथ-साथ 'प्रधानमंत्री के सबसे पसंदीदा कारोबारी' ने भी चार ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था को लेकर दावे किए। रमेश ने आरोप लगाया, "यह पूरी तरह से फर्जी खबर थी जिसका उद्देश्य अधिक उत्साह पैदा करना है।" उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था और जीडीपी को लेकर फर्जी दावे, चाटुकारिता और हेडलाइन प्रबंधन का दयनीय प्रयास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीर प्रमाणिक नहीं
भारत की जीडीपी पर समाचार एजेंसी पीटीआई ने उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से कहा कि यह खबर गलत है और भारत अभी भी इस उपलब्धि से दूर है। इस खबर के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आंकड़ों के आधार पर सभी देशों के लिए लाइव-ट्रैकिंग जीडीपी फीड से लिया गया स्क्रीनशॉट बड़े पैमाने पर शेयर किया गया। इस असत्यापित स्क्रीनशॉट / तस्वीर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं सहित कई एक्स यूजर्स ने सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया।

जून में भारत की जीडीपी का हाल
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी देशों के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों की लाइव ट्रैकिंग करना बहुत मुश्किल है। ऐसा इसलिए क्योंकि अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के आंकड़े कुछ समय के बाद उपलब्ध होते हैं। बता दें कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2023-24 की अप्रैल-जून अवधि के दौरान 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी। सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का यह स्तर पिछली चार तिमाहियों में सबसे अधिक है। सेवा क्षेत्र में दोहरे अंकों की विकास दर है। इस कारण, भारत ने दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी है।

क्या गच्चा खा गए भाजपा नेताओं ने फर्जी खबर पोस्ट की?

बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "यह गतिशील, दूरदर्शी नेतृत्व जैसा दिखता है! खूबसूरती से प्रगति कर रहा हमारा नया भारत ऐसा दिखता है।" उन्होंने कहा, "हमारे देश की जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार करने पर सभी भारतीयों को बधाई! माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपको और अधिक शक्ति और सम्मान मिले।"

'भारत के लिए वैश्विक गौरव का क्षण'
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी आधिकारिक एक्स हैंडल से एक ग्राफिक साझा किया। उन्होंने कहा, "यह भारत के लिए वैश्विक गौरव का क्षण है। हमारी जीडीपी 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर गई है। पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का उदय वास्तव में अद्वितीय है।


कारोबारी गौतम अदाणी का बयान
अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी भी उन लोगों में शामिल रहे, जिन्होंने भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार करने की सराहना की। हालांकि, वित्त मंत्रालय और राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने देश की जीडीपी 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार करने पर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। ऐसे में इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई कि क्या देश ने वास्तव में यह उपलब्धि हासिल की है।

भारत ने जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही वायरल पोस्ट पर अदाणी ने भी एक्स पर बयान दिया। उन्होंने कहा, बधाई हो, भारत। जापान की 4.4 ट्रिलियन डॉलर और जर्मनी की 4.3 ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था को पछाड़कर भारत वैश्विक जीडीपी के मामले में तीसरा सबसे बड़ा देश बनने वाला है। अभी दो साल बाकी हैं। तिरंगे की लहर जारी है! जय हिंद।

चुनावी प्रदेश तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी अर्थव्यवस्था पर बड़े दावे
कैबिनेट मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, भारत की जीडीपी के पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर को छूने और आगे बढ़ने पर बधाई। 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर - मोदी की गारंटी। बता दें कि रेड्डी केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री के साथ-साथ तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष भी हैं। यह भी रोचक है कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान कराए जाने हैं। पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश भाजपा प्रमुख डी पुरंदेश्वरी ने कहा, भारत को 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने पर बधाई! यह अभूतपूर्व उपलब्धि पिछले 9.5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की तरफ से शुरू और कार्यान्वित किए गए अग्रणी सुधारों से ही संभव हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed