{"_id":"57a5735c4f1c1bc3762bb625","slug":"congress-jaipur-unit-organise-gau-raksha-yatra-and-maha-aarti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गायों की मौत से 'आहत' कांग्रेस निकालेगी 'गौरक्षा यात्रा'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गायों की मौत से 'आहत' कांग्रेस निकालेगी 'गौरक्षा यात्रा'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर कांग्रेस ने राजस्थान में गायों के मरने और खराब स्थिति के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। जिला कमिटी ने गायों की रक्षा के लिए शनिवार को पहले एक महाआरती और इसके बाद गौर रक्षा पदयात्रा आयोजित किया है। इसका नेतृतत्व जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह खचरियावास नंगे पांव करेंगे।
बताते चलें कि हिंगोनिया गोजातीय पशु पुनर्वास केंद्र में बीते कुछ दिनों में कई गायों की मौत हो चुकी है। इसे देखते हुए जिला कमिटी ने बीमार गायों के बचाव के लिए अभियान चलाने की मांग की है।
जयपुर कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह खचरियावास ने कहा कि हिंगोनिया गौशाला में हर दिन सैकड़ों गायों की मौत हो रही है। सरकार और नगर निगम उनके मौत के कारण को जानने और उनके बचाव में असमर्थ नजर आ रहा है। वह गायों के संरक्षण को भगवान कृष्ण के नजरिए से देखते हैं। लेकिन, न तो सरकार और नह ही नगर निगम इन मौतों को गंभीरतापूर्वक ले रहा है। सिर्फ प्रदेश ही नहीं पूरे देश की जनता इससे गुस्से में है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह पहले ही निर्णय ले चुके हैं कि हिंगोनिया गौशाला अब कसाईखाना बन गया है। इसलिए वह अवारा गायों के पकड़कर उसे वहां ले जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में आगे सहयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि गाय के नाम पर वोट लेने के बावजूद भाजपा सरकार उनकी देखभाल के लिए के लिए कुछ नहीं कर रही है। सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह इस मुद्दे को दबाने का प्रयास कर रही है।

पूर्व सांसद, विधायक ले सकते हैं यात्रा में भाग
डेमो पिक
शुक्रवार को गौशाल पहुंचे विपक्ष के नेता रामेश्वर दुदी ने कहा कि स्थिति बहुत खराब हो गई है। हजारों गायें दयनीय स्थिति में रह रही हैं। मुख्यमंत्री को गौशाला जाना चाहिए और बचाव अभियान चलाने का ऐलान करना चाहिए। भाजपा गायों के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन जब वह उनके राज्य अधिकारों में आती है तो वह कोई रुचि नहीं दिखाती है। यह शर्म की बात है। उन्होंने आरोप लगाया है कि खराब व्यवस्था और सुविधाओं के अभाव में सैकड़ों गायों की मौत हुई है।
बताया जा रहा है कि इस पदयात्रा में पूर्व सांसद, विधायक और दूसरे पार्टी नेता शामिल हो सकते हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायल और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मार्च में भाग लेने की संभावना नहीं है। गायों के मरने के बाद मुख्यमंत्री से संबंधित अधिकारियों ने गुरुवार को बयान जारी किया था कि गायों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा चुके हैं। वह बीमार गायों के इलाज के लिए अभियान चलाएंगे।